असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को मिली Z+ सिक्योरिटी सुरक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 14 अक्टूबर 2022। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को उनके सिक्योरिटी कवर को बढ़ाकर Z+ किया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। इसके साथ ही अब उन्हें पूरे भारत में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। फिलहाल, उनके पास पूर्वोत्तर में जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा थी।

केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह के साथ सरमा की सुरक्षआ व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। मंत्रालय के अनुसार, ‘यह तय किया गया कि पूर्वोत्तर में उनकी मौजूदा जेड कैटेगरी सीआरपीएफ सुरक्षा को बढ़ाकर पूरे भारत में जेड प्लस श्रेणी का किया जाएगा।’

हाल ही में मुकेश अंबानी की बढ़ी सुरक्षा
सितंबर में ही गृहमंत्रालय ने खुफिया जानकारी के आधार पर उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा में इजाफा किया था। इससे पहले साल 2013 में उन्हें सीआरपीएफ कमांडोज की जेड कैटेगरी सुरक्षा दी गई थी। खबरें थी कि केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से खतरे की जानकारी के बाद सरकार ने सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Next Post

भारत की 5G तकनीक स्वदेशी, दूसरे देशों के साथ इसे साझा करने के लिए हम तैयार: निर्मला सीतारमण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2022। भारत में 5जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की शुरुआत हो चुकी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश की 5G तकनीक स्वदेशी है। हालांकि, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से कुछ अहम भाग आयात किए गए हैं। उन्होंने कहा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल