आज मोदी कैबिनेट की बैठक, कोरोना और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगा मंथन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जून 2021। कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा नेताओं से मुलाकात ने कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों को तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर मोदी की मंत्रियों के साथ तीन ऐसी समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन किया जाएगा। मोदी मंत्रिमंडल में अभी 60 मंत्री हैं। 

पिछले कुछ दिनों से अपने सरकारी आवास पर पीएम मोदी अलग-अलग समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी देख रहे हैं। इसके अलावा वह भाजपा और भाजपा सहयोगी राज्य के मुख्यमंत्रियों से भी मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हाल में उनकी मुलाकात से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गई है। दरअसल, ये बैठकें आमतौर पर कैबिनेट फेरबदल या विस्तार से पहले की जाती हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई कि मोदी कैबिनेट में इस बार जदयू को भी जगह मिलेगी। 

मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार संभव

दरअसल, संसद का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले मंत्रिमंडल में नए चेहरे को शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही है। मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा खूब हो रही है। मोदी सरकार में फिलहाल 60 मंत्री हैं और इनकी संख्या 79 तक जा सकती है। ऐसे में पीएम मोदी की मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों और चर्चा की इस कवायद के बीच कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज हो गई है। हालांकि,  इस बारे में सरकार या भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

चीन की चालाकियों पर प्रहार, साइबर वॉर के लिए भारत तैयार, अमेरिका में ट्रेनिंग लेने जाएंगे 100 जवान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जून 2021। भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ बढ़ते साइबर हमलों के खतरे के मद्देनजर भारत सरकार कमर कसती दिख रही है। भारत में साइबर अटैक के खतरे को देखते हुए सैन्य मामलों का विभाग (डीएमए) भविष्य के युद्ध के लिए लेटेस्ट साइबर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं