मुंबई में 400 किलो RDX लेकर घुसे 34 आत्मघाती हमलावर, 34 वाहनों में लगाए गए मानव बम: पूरे शहर को दहलाने की धमकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 सितंबर 2025। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक भयावह खतरे का सामना करना पड़ रहा है। एक अज्ञात caller ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर धमकी दी है कि शहर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनमें कुल 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री रखी गई है। इस धमकी में कहा गया है कि ये आत्मघाती हमलावर पूरे मुंबई को दहला देने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने इस गंभीर खतरे को लेकर पूरे शहर और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले caller ने खुद को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक आतंकवादी संगठन का सदस्य बताया है। इस संगठन के हवाले से यह दावा भी किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं।

सुरक्षा अधिकारी फिलहाल धमकी की सच्चाई और caller की पहचान पता लगाने में जुटे हुए हैं। मुंबई पुलिस ने धमकी के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और राज्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्योहारी अवसर से ठीक पहले सामने आई है, जिससे सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है। पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

मुंबई पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी इलाके में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस धमकी के बाद मुंबई में सुरक्षा के नाम पर सख्ती बढ़ गई है और सभी सुराग जुटाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

मजदूर के नाम पर 24 करोड़ का कारोबार! एक फोन कॉल और ओटीपी ने गरीब युवक को थमाया 4 करोड़ 42 लाख रुपए का नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जौनपुर 05 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आम आदमी की पहचान और दस्तावेजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गरीब मजदूर को जीएसटी विभाग से 4 करोड़ 42 लाख रुपए का […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग