नौशेरा में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, एक घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 18 जनवरी 2024। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ जब सेना के जवान नियंत्रण रेखा के पास गश्‍त लगा रहे थे।  भारतीय सेना के पीआरओ ने एक बयान में कहा, ”18 जनवरी को सुबह लगभग 10ः30 बजे नौशेरा में एलओसी के पास लैंड माइन विस्फोट की घटना हुई, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके उधमपुर कमांड हाॅस्पिटल लाया गया। यहां डाॅक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

इससे पहले कुपवाड़ा जिले के चौकीबल इलाके में सेना ने बुधवार को उस समय एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया जब उसने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। सेना ने कहा कि आईईडी श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के पास बरामद किया गया। सेना ने कहा, ‘‘भारतीय सेना कश्मीर को आतंकवाद मुक्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।’

Leave a Reply

Next Post

ईरान और पाकिस्तान के आपसी हमलों पर भारत का जबरदस्त रिएक्शन आया सामने, अमेरिका-चीन ने भी दी राय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। ईरान और पाकिस्तान के बीच शुरू हुए हमलो के बीच दुनियाभर के देश प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ईरान की ओर से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। इस हमले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं