राष्ट्रपति ने ‘नशा मुक्त ओडिशा’ अभियान की शुरुआत की, कहा- एडिक्शन समाज का सबसे बड़ा दुश्मन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 05 मई 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के हाटबद्र गांव में ब्रह्म कुमारिस सेंटर के ‘नशा मुक्त ओडिशा’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा मानव समाज के लिए अभिशाप है और दृढ़ संकल्प तथा आध्यात्मिक पाठ्यक्रम के माध्यम से इसे हराया जा सकता है। बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू अपने गृह जिले मयूरभंज के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। नशा को बीमारी बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार और समाज में तनाव पैदा करता है। इसलिए इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जब लोग नशे के बुरे प्रभावों को समझेंगे तो निश्चित रूप से इसे छोड़ने की कोशिश करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना नेक काम है। उन्होंने आध्यात्मिकता के जरिए एक स्वस्थ समाज के निर्माण में में ब्रह्म कुमारिस सेंटर के कार्यों की सराहना की। साथ ही ‘नशा मुक्त ओडिशा’ अभियान की सफलता की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहाड़पुर में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। वह पांच मई को सिमिलिपाल नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। अगले दिन यानी छह मई को राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज जिले के मुख्यालय बारीपदा का दौरा करेंगी और यहां महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़पुर गांव की कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। उनके दौरे को देखते हुए स्थानीय निवासी भव्य स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारीपदा में अपनी यात्रा समाप्त कर मुर्मू उसी दिन दिल्ली लौट आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए भारत ने यूके से की साझेदारी, 100 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मई 2023। पशुओं की बीमारियों से निपटने के लिए भारत ने यूके के साथ साझेदारी की है। इसके तहत दोनों देशों के चिकित्सा संस्थान और वैज्ञानिक मिलकर मवेशियों को बीमारियों से दूर रखने के नए उपाय, जांच और इलाज खोजेंगे। इन प्रोजेक्ट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं