संगम स्नान के बाद रामनगरी पहुंचे बाबा रामदेव, अविमुक्तेश्वरानंद को नसीहत… सनातन पर दिया ये संदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 23 जनवरी 2026। योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने एक आश्रम में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। इस दौरान राम जन्मभूमि सहित कई धार्मिक और सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी। प्रयागराज में स्नान करने के बाद वह रानमनगरी पहुंचे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि अयोध्या हमारा पवित्र तीर्थ है, जिसे विदेशी आक्रांताओं ने अपने अत्याचारों से बहुत नुकसान पहुंचाया। राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। रामत्व, कृष्णत्व, हनुमत्व और शिवत्व की प्रतिष्ठा जब जन-जन में होगी, तभी सनातन का गौरव समाज और जीवन में स्थापित होगा। सनातन हमारे आचरण में उतरे। राम और राम की मर्यादाएं हमारे जीवन का हिस्सा बनें। इसी संकल्प के साथ वह अयोध्या आए हैं। 

सनातन की रक्षा के लिए एकजुट हों

प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि तीर्थ स्थलों पर किसी भी शंकराचार्य या साधु को विवाद नहीं करना चाहिए। आपसी विवाद से सनातन का अपयश होता है। हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए, बल्कि सनातन की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

'बांग्लादेश को इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान', सांसद की मांग- दोनों देशों के साथ नहीं खेलना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 जनवरी 2026। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। वहीं आईसीसी ने बांग्लादेश की भारत से बाहर खेलने की मांग ठुकरा दी है, जिसके बाद बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक