एक दिवस में एसईसीएल ने कई क्षेत्रों में किया वृक्षारोपण एवं अनाज वितरित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 18 सितम्बर 2020। 17 सितम्बर का पूर्ण दिवस एसईसीएल के लिए जनसामान्य तक पहुँचाने एवं उनसे जुड़ने का दिवस रहा। इस एक दिवस में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को अनाज व खाद्य सामग्री वितरित की।

एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में मोतिसागरपारा, कोरबा के कुष्ठरोगधाम में खाद्य सामग्री वितरित की, वही दीपका क्षेत्र में दीपका में रहने वाली बेसहारा एवं विधवा महिलाओं को अनाज आदी का वितरण किया। बैकुण्ठपुर क्षेत्र में पांडो बस्ती, भाडी, बैकुण्ठपुर में गरीब व बेसहारा लोगो तक खाद्य सामग्री पहुँचाई। इसी प्रकार के कार्यक्रम एसईसीएल के अन्य क्षेत्रो में भी किए गए। पाली के विरसिंगा प्रांगण में जोहिला क्षेत्र ने तो सर्वमंगला मंदिर कोरबा के वृद्धाश्रम में कोरबा क्षेत्र ने एवं नवदृष्टी प्रशांत निलायम वृद्धाश्रम, सर्वमंगला कुष्ठरोगी आवासिय परिसर व उनमुक्त कुष्ठाश्रम, मुढापार, कोरबा में कोरबा क्षेत्र ने खाद्य सामग्री वितरित की।

इसी प्रकार एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रो में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गेवरा क्षेत्र, दीपका क्षेत्र, बैकुण्ठपुर क्षेत्र, जोहिला क्षेत्र एवं जमुना कोतमा क्षेत्र ने अलग-अलग जगहों पर पर्यावरन संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया।

एक दिवस में सैकड़ो लोगो तक पहुँचकर उनके साथ समय बिताना एवं उनकी अनाज व खाद्य सामग्री, आदी से मदद करने के साथ ही पर्यावरण के प्रति अपनी निष्ठा वृक्षारोपण कर प्रदर्शित करने की यह पहल, कई बेसहारा लोगो के जीवन मे खुशियां पिरोने का प्रयास साबित हुआ।

Leave a Reply

Next Post

होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 21361 कोरोना संक्रमितों को उपलब्ध कराई गई मेडिसीन किट

शेयर करे8481 मरीज होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर स्वस्थ हुए, प्रदेश में अब तक कुल 41111 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 सितम्बर 2020। होम आइसोलेशन में रह कर कोविड-19 का इलाज करा रहे 21 हजार 361 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिसीन किट […]

You May Like

लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर