बाबर आजम ने एक पारी में विराट के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़े, अमला-डिविलियर्स को भी पछाड़ा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जून 2022। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही बाबर आजम ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने विराट कोहली, हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम अब वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने कप्तान बनने के बाद सिर्फ 13 पारियों में एक हजार रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 17 और एबी डिविलियर्स ने 18 पारियों में यह कारनामा किया था।  बाबर आजम सबसे कम पारियों में 17 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 85 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। हाशिम अमला ने 98 और विराट कोहली ने 112 पारियों में 17वां वनडे शतक लगाया था। 

वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तान
बाबर आजम से पहले विराट कोहली वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तान थे। विराट ने 17 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 18 और केन विलियम्सन ने 20 पारियों में बतौर कप्तान एक हजार रन बनाए थे। 

बाबर सबसे तेज 17 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर ने वनडे करियर में 17वीं बार शतकीय पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 85वीं वनडे पारी में यह कारनामा किया और सबसे कम पारियों में 17 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 98 पारियों में 17 वनडे शतक लगाए थे, जबकि विराट कोहली ने 112 पारियों में 17 शतक लगाए थे। वहीं, डिविलियर्स ने इसके लिए 156 और सौरव गांगुली ने 170 पारियों में 17 वनडे शतक लगाए थे। 

पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और शमराह ब्रूक्स ने 154 रन की साझेदारी की। ब्रूक्स ने 70 और शाई होप ने 127 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 305 तक पहुंचाया। पाकिस्तान के हरीस रऊफ ने चार विकेट लिए। 306 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के इमाम उल हक और कप्तान बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। इमाम 65 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन बाबर जमे रहे और 103 रन की पारी खेलकर वापस लौटे। उन्होंने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के साथ भी 108 रन की साझेदारी की। रिजवान ने 59 रन बनाए। अंत में खुशदिल शाह ने 23 गेंद पर 41 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेप ने दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Next Post

सुर म्यूज़िक वर्ल्ड की ओपनिंग पर मुझे सुरीला एहसास हुआ-सुनील पाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 जून 2022। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित मौर्या लैंडमार्क में सुर म्यूज़िक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के नए ऑफिस की ओपनिंग की गई जहां कॉमेडियन सुनील पाल सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मेहमान के रूप में हाजिर हुईं। सभी ने कम्पनी के फाउंडर सुरिंदर यादव […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल