लखीमपुर हिंसा: ‘थोड़े ही दिनों में वह खुला घूमेगा, जिसने आपको कुचला’ -प्रियंका गांधी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नोएडा 11 फरवरी 2022। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। वहीं, बिलासपुर और चमरौआ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा नहीं लिए जाने पर जमकर बरसीं। साथ ही उन्होंने टेनी के बेटे आशीष मिश्र को मिली जमानत को लेकर भी घेरा। 

कांग्रेस महासचिव ने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘इनके मंत्री के पुत्र ने छह किसानों को कुचला, क्या उसने अपना इस्तीफा दिया। अगर प्रधानमंत्री नेक और अच्छे हैं, तो किसानों को कुचलने वाले के मंत्री पिता का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा? आज उसको (आशीष मिश्र ) जमानत मिल गई, अब वो खुला घूमेगा।’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘क्या देश के प्रति कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं हैं उनकी। थोड़े ही दिनों में खुल के घूमेगा फिर से, जिसने आपको कुचल डाला। इस सरकार ने किसको बचाया, किसानों के परिवारों को बचाया? उनकी पुलिस थी, प्रशासन था, कहां थे वे सब जब उनको कुचला गया? मैं बताती हूं कि वे कहां थे। वे सब हम जैसे लोग जो किसानों के परिवारों से मिलने जा रहे थे, उन्हें रोकने में जुटे थे।’

बता दें कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खिरी के तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसक वारदात में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एसआईटी ने जांच के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट में आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। फिलहाल आशीष को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद से विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है।

Leave a Reply

Next Post

कासगंज: प्रधानमंत्री की रैली में सुबह से ही परखे जा रहे सुरक्षा के इंतजाम, सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे की जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कासगंज 11 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कासगंज के पटियाली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जांच एजेंसियां सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। मेटल डिटेक्टर व अन्य उपकरणों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल