गिलक्रिस्ट ने भारत के खिलाफ नकारात्मक रणनीति के लिए ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की, वॉन ने कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 नवंबर 2024। महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने रविवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ नकारात्मक रणनीति अपनाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना की। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों के बाद भारत ने दूसरी पारी छह विकेट पर 487 रन पर घोषित कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 534 रन का असंभव लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य गेंदबाज पूरी तरह से अप्रभावी रहे और कप्तान पैट कमिंस का भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए मार्नस लाबुशेन पर निर्भर रहने का फैसला आलोचनाओं के घेरे में आ गया। गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन दोनों ने ही लाबुशेन की नकारात्मक रणनीति पर चिंता व्यक्त की। गिलक्रिस्ट ने सवाल करते हुए, ‘क्या आपने कभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की इतनी निराश टीम को ऐसी रणनीति अपनाते देखा है? नियमों की किताब के अनुसार नकारात्मक रणनीति क्या होती है?’

माइकल वॉन ने भी की आलोचना

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा ऐसा दृष्टिकोण कभी नहीं देखा। वॉन ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, ‘मैंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस तरह कभी नहीं देखा है।’ खेल प्रेमियों ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी रणनीति पर सोशल मीडिया में निराशा व्यक्त की। खबर लिखे जाने तक 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवा दिए हैं। नाथन मैकस्वीनी खाता नहीं खोल सके, जबकि पैट कमिंस दो रन और मार्नस लाबुशेन तीन रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा चार रन बना सके। टीम इंडिया ने 534 रन का लक्ष्य दिया है। बुमराह ने अब तक दो विकेट लिए हैं, जबकि सिराज को दो विकेट मिले हैं। 

मैच में क्या हुआ

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया।

विराट और यशस्वी ने जड़े शतक

विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक और ओवरऑल तीनों प्रारूप मिलाकर 81वां शतक रहा। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक रहा। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने छह शतक लगाए थे। विराट से पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था और उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा था। वहीं, केएल राहुल ने पांच चौके की मदद से 77 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Next Post

संभल हिंसा में 5 मौतों के बाद प्रशासन का फैसला, जिले में 30 नवंबर तक 'बाहरी' लोगों के प्रवेश पर रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव संभल 25 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित जामा मस्जिद में रविवार को सर्वेक्षण के काम के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आगामी 30 नवंबर तक जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। एक आधिकारिक […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए