राजनाथ बोले- गलवां में जवानों का बलिदान आने वाली पीढि़यों को करेगा प्रेरित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जून 2023। गलवां घाटी संघर्ष के तीन वर्ष पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, आज हम उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिन्होंने गलवां घाटी में हमारे देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

15, जून 2020 को भारत-चीन के बीच गंभीर सैन्य झड़प हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए, जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए। इस संघर्ष के बाद से दोनों देशों के संबंधों आई तल्खी अबतक खत्म नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच दोनों देश सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए 18 दौर की बातचीत कर चुके हैं।

झड़प के बाद भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने पर खासा जोर दिया है। इसके लिए ऑल टेराइन व्हीकल, प्रिसीजन गाइडेड मिसाइल, हाईटेक सर्विलांस, रडार और हल्के लड़ाकू विमान व टैंकों की तैनाती की है। इस घटना के तीन वर्ष पूरे होने पर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया। सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सेना कमान कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली और वन स्ट्राइक कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने अहम बैठक की है। 

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा वाले मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारेगी भाजपा, नए चेहरों से नई पीढ़ी विकसित करने की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जून 2023। मोदी सरकार के ऐसे मंत्री जो राज्यसभा के सदस्य हैं, उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना होगा। पार्टी ने उच्च सदन में दो या उससे अधिक कार्यकाल वाले सात मंत्रियों के अलावा उन पांच मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाने का फैसला […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं