हिसार: केमिकल फैक्टरी में सुबह पांच बजे हादसा, ट्रक से उतारते समय फटा ड्रम, एक की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हिसार 24 दिसम्बर 2021। हिसार के सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक एरिया में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक से केमिकल से भरे ड्रम उतारते समय ड्रम गिर कर फट गया और केमिकल मजदूरों पर बिखर गया। गैस में दम घुटने और केमिकल से जलने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र में प्लांट नंबर 6 में रंग पेंट बनाने की एक फैक्टरी है जिसमें केमिकल लाया जाता है। फैक्टरी में शुक्रवार सुबह मजदूर ट्रक से केमिकल के ड्रम उतार रहे थे। इस दौरान ही प्लास्टिक का एक ड्रम फट गया। जिस कारण मजदूर केमिकल की चपेट में आ गए। मजदूरी का काम कर रहे सातरोड निवासी 38 वर्षीय अनरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय किशनलाल, 23 वर्षीय पवन और 28 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

देवघर में दोस्तों ने पैसे की लालच में नाबालिग लड़के के 6 टुकड़े करने के बाद जंगल में फेंका, ऐसा हुआ खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देवघर 24 दिसम्बर 2021 । झारखंड के देवघर जिले में एक सनसनीखेज मामले सामने आया है. जहां एक 14 साल के लड़के की उसके दोस्तों ने ही जघन्य तरीके से हत्या कर दी. आरोपियों ने भुवन नाम के लड़के की गला के साथ हाथ-पैर काट […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर