पश्चिम बंगाल के चंडीतला में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हुगली 07 दिसम्बर 2021 । पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंडीतला एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मुख्य आरोपी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. उनका शव मंगलवार सुबह गोबरा स्टेशन की रेलवे लाइन से बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान श्रीकांत घोष के रूप में हुई है. उसके पार्थिव शरीर की पहचान उसके भाई तपन घोष ने की. रेलवे पुलिस ने शव को बरामद कर कमरकुंडु ले गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि चंडीतला में सोमवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों संजय घोष, मिताली और शिल्पा घोष की हत्या कर दी गई थी. वे कई सालों से इलाके में रह रहे थे.

उनके रिश्तेदार श्रीकांत घोष और तपन घोष पर हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने तपन घोष को गिरफ्तार किया था. उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही थी. गुस्साये स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद श्रीकांत घोष के घर पर पथराव किया.हालांकि, पुलिस ने तत्काल लोगों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रण में ले लिया.  बता दें कि चार दिन पहले (दो दिसंबर) को जिले के सिंगूर के नंदा इलाके में भी एक ही परिवार के चार लोगों की संपत्ति विवाद के कारण हत्या कर दी गयी थी. सिंगूर हत्याकांड में अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

संपत्ति विवाद के कारण हुई थी हत्या

पुलिस का मानना ​​है कि संजय, मिताली और शिल्पा की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है. पता चला है कि संपत्ति विवाद के कारण आरोपी ने पहले संजय घोष के सिर पर फावड़े से वार किया. बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी. घटना को देखने के कारण आरोपियों ने संजय बाबू की पत्नी और बेटी की उसी तरह हत्या कर दी थी. पुलिस ने मौके से आरोपी तपन घोष को गिरफ्तार कर लिया था. एक अन्य आरोपी श्रीकांत घोष फरार था. आज सुबह उसका शव मिला.

पुलिस ने शव बरामदी की पुष्टि की

हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना संपत्ति के विवाद के कारण हुई है. मामले की जांच की जा रही है. ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आज उसका शव बरामद किया गया है.  पुलिस को अनुमान है कि उसने आत्महत्या कर ली है.

Leave a Reply

Next Post

शराब मामले में ढिलाई के मूड में नहीं बिहार सरकार! एसपी ने भोजपुर में इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसवाले सस्पेंड किए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोजपुर 07 दिसम्बर 2021 । बिहार में शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है. शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार ने जिम्मेदारियां तय की है. जिसका पालन नहीं होने पर लगातार कार्रवाई हो रही […]

You May Like

ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड