आजादी का अमृत महोत्सव: 100 जिलों में 75 हजार जगह पर राष्ट्रीय एकता दिवस की लगेगी दौड़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2022। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 100 जिलों के 75 हजार स्थानों पर राष्ट्रीय एकता दिवस की दौड़ लगेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संयुक्त रूप से सभी विश्वविद्यालयों और तकनीकी कॉलेजों समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने को पत्र लिखा है। खास बात ये है कि पहली बार विभिन्न भारतीय भाषाओं में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी भी तैयार की गई है।  

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन और एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और तकनीकी कॉलेजों को पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा गया है कि इस बार एक हफ्ते (25 से 31 अक्तूबर) तक राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

आम छात्रों के अलावा एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेंगे। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित दौड़, सेमिनार, वाद-विवाद समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों को डिजिटल प्रदर्शनी के बारे में छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों को जानकारी देनी होगी।

Leave a Reply

Next Post

महाकाल और बदरी-केदार यात्रा के बाद अयोध्या में धार्मिक पुनर्जागरण के एजेंडे को विस्तार देंगे मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई की मुंह बाए चुनौतियों से अपने तरीके से पार पाने की कोशिश में जुटे मोदी 2024 के आमचुनाव से पहले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पुनर्जागरण के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग