कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए करोड़ों रुपये, पीएम मोदी बोले- सामूहिक प्रयास दिला सकते हैं स्थायी परिणाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। केंद्र सरकार को तीन साल में कबाड़ बेचने से 2,364 करोड़ की कमाई हुई है। देश के अपनी तरह के सबसे बड़े विशेष अभियान 4.0 की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। इससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी को बढ़ावा मिलता है।
   
पीएम मोदी ने की सराहना
पीएम मोदी ने इस अभियान की सफलता की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सराहनीय! कुशल प्रबंधन और सक्रिय कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित कर इस प्रयास ने शानदार परिणाम हासिल किए हैं। यह दिखाता है कि सामूहिक प्रयासों से कैसे स्थायी परिणाम हासिल हो सकते हैं, जिससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी दोनों को बढ़ावा मिलता है। बता दें कि पीएम ने यह बात विशेष अभियान 4.0 पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की एक पोस्ट को टैग करते हुए कही।

कबाड़ बेचने से करोड़ो के फायदे
सरकार ने इस साल 2 से 31 अक्तूबर के बीच संपन्न स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ के निपटान से 650.10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। वहीं इस मामले में सरकार को 2021-24 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों से कबाड़ के निस्तारण से 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष अभियान 4.0 के तहत 5.97 लाख से अधिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए। 

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के प्रति संतृप्ति दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत का अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान विशेष अभियान 4.0, केवल कबाड़ के निपटान से राज्य के खजाने में 2,364 करोड़ रुपये (2021 से) सहित महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

'हमारे पूर्वज अंग्रेजों से लड़े थे, लेकिन आपके...', वोट जिहाद के बयान पर फडणवीस पर गरजे ओवैसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 नवंबर 2024। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ‘वोट जिहाद-धर्मयुद्ध’ संबंधी टिप्पणी को लेकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि फडणवीस के […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल