विराट के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर आए जडेजा, अंग्रेजी में जवाब नहीं देने का आरोप लगाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेलबर्न 21 दिसंबर 2024। भारतीय क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ हुआ विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि मेलबर्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर अजीब आरोप लगाए। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया है कि जडेजा ने अंग्रेजी में उनके सवालों का जवाब देने से इन्कार कर दिया। जडेजा ने भारत के पहले अभ्यास सत्र के बाद प्रेस को संबोधित किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस अच्छे से हुई और जडेजा फिर अभ्यास के लिए लौट गए। उसी समय एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने गुस्सा करने लगा और उसका आरोप था कि जडेजा ने अंग्रेजी में उसके सवाल का जवाब नहीं दिया। भारत के मीडिया मैनेजर ने यह समझाने का प्रयास किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करने को तैयार नहीं दिखे। रिपोर्टर को भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर पर भड़कते हुए देखा गया, जिससे मामला और बिगड़ गया। 

किस तरह हुआ विवाद?
प्रेस कॉन्फ्रेंस जब खत्म हो रही थी उसी वक्त ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का एक रिपोर्टर खड़ा हुआ और उसने कहा, ‘अंग्रेजी में एक सवाल पूछना था?’ इस पर भारतीय टीम के मैनेजर ने कहा, ‘सॉरी, हमारे पास अब समय नहीं है। आप देख रहे हैं कि टीम बस इंतजार कर रही है।’ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने फिर कहा, ‘क्या हम एक सवाल अंग्रेजी में नहीं पूछ सकते?’ फिर मैनेजर ने जवाब दिया, ‘यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य तौर पर भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई थी।’ इस पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार बौखला गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कुछ भारतीय पत्रकारों ने भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के आरोपों को निराधार बताया। एक पत्रकार ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मामले को लेकर पोस्ट किया। उस पत्रकार ने लिखा, पहली बात तो यह कि अंग्रेजी में सवाल को नहीं ठुकरा गया क्योंकि ऐसा हुआ ही नहीं। अगर जडेजा हिंदी में बात कर भी रहे थे तो यह ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह उसे ट्रांसलेट करें। क्या हम भारत दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हिंदी में जवाब देने की अपेक्षा कर सकते हैं?

कोहली ने लगाई थी क्लास
इससे पहले, कोहली के साथ भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का विवाद हुआ था। कोहली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से बहस करते दिख रहे थे।यह वीडियो मेलबर्न एयरपोर्ट का था। कोहली अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह कई बार पत्रकारों को बच्चों वामिका और अकाय से दूर रहने के लिए कह चुके हैं। ऐसे में कथित तौर पर विराट ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मीडिया द्वारा कैप्चर किए जाने से खुश नहीं थे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को उन्हें और उनके बच्चों को कैमरे में कैद करते देख कोहली कथित तौर पर अपना आपा खो बैठे। हालांकि, बाद में पता चला कि यह केवल एक गलतफहमी थी।

Leave a Reply

Next Post

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 175 संदिग्ध मिले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसंबर 2024। दिल्ली पुलिस ने वैध भारतीय दस्तावेजों के बिना क्षेत्र में रहने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने उनके दस्तावेजों की पुष्टि करने के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस ने वैध दस्तावेज के बिना दिल्ली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं