यूपी के कौशांबी में ईंट से कूचकर युवक की हत्या, बचाने गए पिता को भी किया घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कौशांबी 26 नवंबर 2021 । कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव के एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने आए पिता पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कोइलहा गांव के रहने वाले मंगल (18) और पिता कमलेश घर में सुबह घायल हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टर ने मंगल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश में भर्ती किया गया है। कमलेश ने बताया कि उसका पड़ोसी रिश्तेदार बहोरे रात में अपने घर से झगड़ा कर मेरे यहां आया था। इसके बाद मंगल को लेकर घर गया।

रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर पहुंचा तो बहोरे मेरे बेटे मंगल को ईंट से मार रहा था। कमलेश ने बताया कि बेटे को बचाते समय बहोरे ने उसकी भी पिटाई कर दी। एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी बहोरे फरार है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

बिहार के मंत्री जनक राम के OSD समेत 3 के घर रेड:तीन जिलों में SVU की छापेमारी, OSD की महिला दोस्त के ठिकाने से 30 लाख कैश मिले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 26 नवंबर 2021 । बिहार सरकार के मंत्री जनक राम (माइंस और जियोलॉजी डिपार्टमेंट) के OSD मृत्युंजय कुमार और धनंजय कुमार और रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर SVU ने शुक्रवार सुबह रेड मारी। दोनों पर सरकारी पद पर काम करते हुए भ्रष्टाचार करने का […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश