संसद में धक्का-मुक्की: घायल सांसदों का बयान दर्ज करेगी पुलिस, राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाएगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2024। संसद परिसर में हुई ‘‘धक्का-मुक्की” के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मामला दर्ज होने के एक दिन बाद, सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस इस घटना में घायल दो सांसदों के बयान दर्ज कर सकती है और विपक्षी नेता को पूछताछ के लिए भी बुला सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस संसद सचिवालय को भी पत्र लिखकर उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मांग कर सकती है, जहां कथित घटना घटी थी। एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले को स्थानीय पुलिस से अपराध शाखा को सौंपने पर भी विचार कर सकते हैं। संसद मार्ग थाने में बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3 (5) (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के कुछ घंटों बाद ही गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में उन पर धक्का-मुक्की के दौरान ‘‘हमला करने और उकसाने” का आरोप लगाया गया है। इस धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे। पुलिस सूत्र के अनुसार, अधिकारी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं और घटना के गवाह रहे अन्य सांसदों के बयान भी दर्ज कर सकते हैं।

सूत्र ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम अस्पताल में सारंगी और राजपूत से भी मुलाकात कर सकती है तथा आगे की जांच के लिए उनके बयान दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी चिकित्सा संबंधी रिपोर्ट एकत्र की जाएगी। पार्टी सहयोगियों अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज के साथ भाजपा सांसद हेमंग जोशी बृहस्पतिवार को संसद मार्ग थाने गए और शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस ने इस दावे को दृढ़ता से खारिज करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ‘‘धक्का-मुक्की” की। कांग्रेस ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बताया कि दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना में शामिल की जाएंगी नई के-9 वज्र तोप, रक्षा मंत्रालय ने L&T के साथ किया 7628 करोड़ का समझौता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 दिसंबर 2024। रक्षा मंत्रालय ने 155एमएम/52 कैलिबर की के9 वज्र-टी स्वचालित तोप खरीदने के लिए लार्सन एंड टूब्रो से समझौता किया है। यह तोप भारतीय थल सेना में शामिल किए जाएंगे। यह पूरा सौदा 7628.70 करोड़ का है। रक्षा मंत्रालय की ओर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं