बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितम्बर 2021। पूर्व तट और मध्य भारत में भीषण वर्षा कराने के बाद चक्रवात गुलाब मंगलवार को कमजोर पड़ गया, मगर पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद उसके फिर मजबूत होने के आसार हैं। उधर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव की वजह से दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार घंटे में कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत बंगाल के कई इलाको में भारी बारिश होगी।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी संभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्र से यह दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा एवं मंगलवार को बहुत ही कमजोर हो गया। अगले 24 घंटे में क्रमिक रूप से उसके और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने एवं कमजोर होने की संभावना है। संभाग ने कहा,‘यह प्रणाली 30 सितंबर को उत्तरपूर्व अरब सागर एवं निकटवर्ती गुजरात के समीप उभरने की संभावना है और ऐसा अनुमान है कि उत्तरपूर्व अरब सागर पर 24 घंटे के दौरान यह मजबूत हो सकता है।’

आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। उसका यह भी कहना है कि पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो दिनों के दौरान वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश की संभावना है।

कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जी के दास ने कहा, ‘पूर्वी और पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है, और उत्तर 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।  मछुआरों को गुरुवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Next Post

ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सुपरटेक, कहा- बस एक टावर ही गिराएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितम्बर 2021। रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी सुपरटेक नोएडा में ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में संशोधन याचिका दाखिल की है। इस याचिका में कंपनी ने शीर्ष अदालत से अपील की है कि ट्विन टावर के दो टावरों में से बस […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'