जेल में काम करवाने से नाराज बंदी ने बाजार में कि जेल प्रहरी से मारपीट, पुलिस के गिरफ्त में अरोपी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिलाई 31 अगस्त 2022। जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक आरोपित ने जेल के प्रहरी से बाजार में मारपीट की। आरोपित कहना था कि जेल प्रहरी, जेल में बंद रहने के दौरान उससे काम करवाता था। इसी बात से वो नाराज था। जिसका बदला लेने के लिए उसने जेल प्रहरी से मारपीट की। घटना की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय जेल दुर्ग के प्रहरी दिनेश कुमार सिदार की शिकायत पर कसारीडीह दुर्ग निवासी आरोपित रमन यादव के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। शिकायत कर्ता सोमवार की रात को समृद्धि बाजार दुर्ग में सब्जी लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान आरोपित रमन यादव वहां पहुंचा और उसने विवाद शुरू कर दिया। आरोपित का कहना था कि जब वो जेल में बंद था, तब जेल प्रहरी ने उससे बहुत काम करवाया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपित ने उससे मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

पंंजाब के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म फिर करने लगा ब्लेकमेलिंग, तंग आकर पीड़िता ने थाने में की शिकायत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 31 अगस्त 2022। तारबाहर थाने में एक 38 वर्षीय महिला ने रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला खैरागढ़ राजनांदगांव की है। पंजाब के एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। सन् 2019 में युवक ने उसे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल