विश्व कप से पहले पाकिस्तान में बवाल जारी, शाहीन ने ठुकराया था उप-कप्तानी का ऑफर? PCB ने तोड़ी चुप्पी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2024। टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान टीम में उप-कप्तानी को लेकर बवाल जारी है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से उप-कप्तानी का ऑफर सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने इसे ठुकरा दिया। अब बोर्ड ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया है और बयान जारी किया है। दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान की टीम में बदलाव देखने को मिला था। बाबर आजम से कप्तानी छीनकर शाहीन अफरीदी को सौंप दी गई थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद उन्हें भीह हटा दिया गया और टी20 विश्व कप से पहले बाबर आजम को एक बार फिर बागडोर सौंप दी गई। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान की टीम में कोई उप-कप्तान नहीं है।

बोर्ड ने किया खंडन
पीसीबी ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के उप-कप्तानी छोड़ने की रिपोर्ट्स का शनिवार को खंडन किया। बोर्ड ने कहा, “चयनकर्ता इस खबर से हैरान थे क्योंकि जब शुक्रवार को उन्होंने दो घंटे तक ऑनलाइन बैठक की तो सात में से छह चयनकर्ता बाबर आजम के लिए उप कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे।”  बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि मार्च में एक चयनकर्ता ने अफरीदी से पूछा था कि क्या वह भविष्य में उप कप्तान बनना चाहेंगे लेकिन तेज गेंदबाज ने इनकार कर दिया था।

विश्व कप के लिए घोषित हुई पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में चोट के बाद वापसी करने वाले गेंदबाज हारिस राउफ को जगह मिली है, जबकि कप्तान बाबर आजम होंगे। टीम में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलते दिखेंगे। 2021 और 2022 के बाद यह तीसरा टी20 विश्व कप है जिसमें बाबर कप्तानी करते दिखेंगे। 

2024 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान),अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

Leave a Reply

Next Post

पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने रचा इतिहास, हासिल किया ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2024। 77वें कान फिल्म महोत्सव के आखिरी दिन आयोजित पुरस्कार समारोह में भारतीय फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की धूम देखने को मिली है। पायल कपाड़िया की फीचर फिल्म ने फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स जीता है। ग्रांड प्रिक्स, पाल्मे डी’ओर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक