असम में बाढ़ से हाल-बेहाल: सात और लोगों की हुई मौत, नौ जिलों में 4.23 लाख से अधिक प्रभावित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जून 2024। असम में बाढ़ से मंगलवार को सात और लोगों की जान चली गई, जबकि नौ जिलों में 4.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण सोनाई में चार लोगों और कछार जिले के सिलचर मंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, नागांव जिले और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन व तूफान में जान गंवाने वालों की संख्या 30 हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कछार, धेमाजी, दिमा हसाओ, हैलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नागांव जिलों में बाढ़ के कारण 4,23,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नागांव में सबसे अधिक 2.13 लाख बुरी तरह प्रभावित हैं। इसके बाद कछार में 1.19 लाख से अधिक लोग और होजई में 60,500 लोग पीड़ित हैं। असम में सोमवार तक 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। प्रशासन छह जिलों में 167 शिविर चला रहा है, जहां 32,872 लोगों ने शरण ली है, और चार जिलों में 73 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

क्या आईपीएल की तरह न्यूयॉर्क की पिच पर भी बरसेंगे रन? कप्तान रोहित ने दिया ये बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जून 2024। भारतीय टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाना है। मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस