भिखारियों के विवाद में क्यूबा की मंत्री की छिन गई कुर्सी, भारी विरोध के बाद देना पड़ा इस्तीफा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हवाना 16 जुलाई 2025। क्यूबा में श्रम मंत्री ने भिखारियों को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि पूरे देश में इसे लेकर हंगामा हो गया और आखिरकार मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। क्यूबा के राष्ट्रपति ने भी बयान की आलोचना की। विरोध इतना ज्यादा था कि राष्ट्रपति को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रम मंत्री के इस्तीफे की जानकारी देनी पड़ी। दरअसल श्रम मंत्री मार्ता एलेना फीतो केबरेरा ने अपने बयान में कहा कि देश में कोई भिखारी नहीं है और लोग सिर्फ भिखारी होने का दिखावा करते हैं। 

किस बयान पर हुआ विवाद?
मार्ता एलेना फीतो केबरेरा ने सोमवार को नेशनल असेंबली समिति के सामने कहा कि ‘हमने लोगों को देखा है, जो भिखारी होते हैं, लेकिन अगर आप उनके हाथ या उनके कपड़े देखें तो ऐसा लगता है कि वे भिखारी होने का दिखावा कर रहे हैं। वे असल में भिखारी नहीं हैं। क्यूबा में कोई भी भिखारी नहीं है।’ उन्होंने ये भी दावा किया कि लोग भीख मांगकर शराब पीते हैं। फीतो का यह बयान वायरल हो गया और इसके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध प्रदर्शनों में लोगों ने फीतो के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई करने की मांग की गई। भारी विरोध और दबाव के बीच फीतो ने श्रम मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनाल ने फीतो के बयान को असंवेदनशील करार दिया।

क्यूबा में आर्थिक हालात बेहद खराब
दरअसल क्यूबा में आर्थिक हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कुछ साल पहले तक क्यूबा में भिखारी दिखाई नहीं देते थे और लोग बेघर भी नहीं होते थे, लेकिन अब हालात ये हो गए हैं कि कई लोग, खासकर बुजुर्ग कूड़ा बीनते या फिर कांच साफ करते दिखाई देते हैं। सामाजिक सुरक्षा बेहद कम हो गई है और रिटायर होने के बाद लोगों को 2000 क्यूबा पेसो प्रति माह की पेंशन मिल पा रही है, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 5 डॉलर ही होते हैं। इन पैसों से अंडे की एक कार्टन खरीदना भी मुश्किल है। जिन लोगों को परिजन विदेश में काम नहीं करते उनके लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि श्रम मंत्री के बयान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

लोगों का आरोप है कि सरकार हालात को देख नहीं पा रही है और उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आर्थिक हालात को सुधारने के लिए जल्द ही कड़े कदम उठाएगी। लोगों का कहा है कि पेंशन के पैसों से घर चलाना मुश्किल है और अब क्यूबा की यही हकीकत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, क्यूबा का सकल घरेलू उत्पादन साल 2024 में 1.1 प्रतिशत तक गिर गया। वहीं बीते पांच वर्षों में इसमें 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

Leave a Reply

Next Post

'मैं उनसे मिलूंगा और..', अंपायर पॉल राइफल के फैसलों पर फूटा अश्विन का गुस्सा; सुनाई खरी-खोटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 16 जुलाई 2025। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद भारत की हार से ज्यादा पॉल राइफल की अंपायरिंग के हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके फैसलों पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसा ही कुछ अब पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं