भारत में घुसपैठ की ताक में 250 से 300 आतंकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आइजी) अशोक यादव ने शनिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की निगरानी में आतंकियों के लांचिंग पैड चल रहे हैं। जहां 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की ताक में बैठे हैं, लेकिन जवान घुसपैठ के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ रोधी तंत्र पूरी तरह मजबूत है।

पुलवामा में आइजी यादव ने कहा कि खुफिया एजेंसियों और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि एलओसी के पार लांचिंग पैड पर मौजूद आतंकी उत्तरी कश्मीर के पहाड़ों पर हिमपात के दौरान घुसपैठ का प्रयास कर सकते हैं। हम उनके इरादों को अच्छी तरह समझते हैं और घुसपैठ से निपटने, घुसपैठियों को एलओसी पर ही मार गिराने के लिए हम पूरी तरह तैयार बैठे हैं। पाकिस्तान ने कश्मीर में खून खराबे के अपने एजेंडे को बंद नहीं किया है। मच्छल, करनाह और उड़ी में घुसपैठ के कुछ प्रयास हुए हैं और विफल किए गए हैं।  कश्मीर की स्थिति का उल्लेख करते हुए आइजी ने कहा कि इसमें व्यापक बदलाव आया है। हालात पहले से कहीं ज्यादा शांत व सुरक्षित हैं। 

विदेशी आतंकियों की संख्या चिंता का सबब 

वहीं जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि कश्मीर में अंतिम बंदूक और अंतिम गोली के. समाप्त होने में अभी समय लगेगा, लेकिन घुसपैठ समाप्त करने, युवाओं की भर्ती पर पूर्ण रोक लगाने व हथियार तस्करी समाप्त करने के लिए पुलिस निरंतर आगे बढ़ रही है। हालांकि विदेशी आतंकियों की संख्या चिंता का सबब है।

Leave a Reply

Next Post

'मोदी है तो मुश्किल है'...सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 18 दिसंबर 2023। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर घटना के चार दिन बाद प्रतिक्रिया देने के लिए रविवार को निशाना साधा। चौधरी ने दावा किया कि […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक