राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले दुल्हन की तरह सजा परिणीति चोपड़ा का घर, मुंबई में जगमगाया एक्ट्रेस का फ्लैट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मई 2023। लंबे समय से अफेयर की अफवाहों के बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा सगाई करने के लिए तैयार हैं। सगाई के   13 मई को दिल्ली में होगी। इससे पहले बांद्रा में परिणीति के घर को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है।  परिणीति के घर को लाइटों से सजाया गया है।  एक सूत्र के मुताबिक, दोनों 13 मई को दिल्ली में रिंग एक्सचेंज करेंगे। सूत्रों ने बताया कि समारोह में करीब 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक न तो परिणीति और न ही राघव ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की लेकिन आप के एक नेता ने मार्च में उन्हें बधाई दी थी। 

दरअसल,  आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “मैं  राघव_चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन पर ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ रहे। मेरी शुभकामनाएं।

परिणीति और राघव की डेटिंग की अफवाहें मार्च में मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुईं। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़े हैं और लंबे समय से दोस्त हैं।

Leave a Reply

Next Post

यूपी निकाय चुनाव के बाद हुई योगी कैबिनेट की पहली बैठक, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 12 मई 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने निकाय चुनाव के दोनों चरण के मतदान संपन्न होने के बाद यह बैठक बुलाई। जिसमें मंत्रिपरिषद से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल