मनीराम पटेल को धान बेचने नहीं जाना पड़ा दूर, घर के पास ही मिली सुविधा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 20 दिसम्बर 2020। बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी के किसान मनीराम पटेल को इस साल अपना धान बेचने के लिए दूर के खरीदी केन्द्र नहीं जाना पड़ा। उसे अपने गांव के समीप ही धान बेचने की सुविधा मिली। मनीराम ने नया खरीदी केन्द्र खोलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है।

छत्तीसढ़िया के स्वाभिमान को कायम रखने के लिए राज्य सरकार ने अभिनव कदम उठाये हंै। अन्नदाता किसान को कम से कम तकलीफ हो इसका प्रयास किया जा रहा है। जिले के विकासखण्ड बिल्हा के सेवा सहकारी समिति सरवानी में इस साल नया खरीदी केन्द्र प्रारंभ किया गया है जहां मनीराम ने अपना धान बेचा। उसने बताया कि पहले वह अपने गांव से 8 किमी दूर सेवा सहकारी समिति हरदी में बनाये गये खरीदी केन्द्र में धान बेचने जाते थे। जिससे गाड़ी का किराया ज्यादा लगता था और दूरी के कारण अन्य समस्याएं भी होती थी। वह लघु किसान है, उसने 2 एकड़ की पैदावार 39 क्विंटल 60 किलो मोटा धान बेचा है। उसने बताया कि खरीदी केन्द्र में धान लाते ही धान की तुरंत पलटी हो गयी और तौलाई भी हो गई। उसे इंतजार करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। मगरउछला के किसान धनसाय घृतलहरे को भी नया खरीदी केन्द्र बनने से बहुत सहूलियत मिली है। ग्राम सरवानी के किसान शिवकुमार मरकाम और ग्राम फदहा के श्री बोर सिंह नेताम को भी  अब खरीदी केन्द्र पहुंचने के लिए इस साल ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ी।

Leave a Reply

Next Post

दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 103 एमओयू

शेयर करे42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित 62 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 103 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 155 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं