मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 जनवरी और 01 फरवरी को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के दौरे पर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 जनवरी और 01 फरवरी को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से 31 जनवरी को पूर्वान्ह 11.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.35 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे गामावाड़ा में देवगुड़ी के लोकार्पण करेंगे और 2.20 बजे दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री बघेल शाम 4.35 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे और 5.20 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.50 बजे विभिन्न संगठन प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 फरवरी को पूर्वान्ह 10.45 बजे पातररास में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज-एकता परिसर का भूमिपूजन करने के बाद 11.30 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे सुकमा ज्ञानोदय परिसर पहुंचेंगे और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे विवेकानंद युवा शक्ति परिसर में जिला ग्रंथालय का लोकार्पण करने के बाद सुकमा स्टडी क्लब में छात्रों से चर्चा करेंगे और फिटनेस सेंटर का अवलोकन करेंगे। श्री बघेल दोपहर 1 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वे विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन और हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे गादीरास रोड के समीप सर्व आदिवासी समाज के नवीन भवन का लोकार्पण करने के बाद 3.05 बजे सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। श्री बघेल शाम 4.05 बजे सुकमा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे।  

Leave a Reply

Next Post

सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- किसान आंदोलन का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने पर खेद व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने फिर दोहराया कि 22 जनवरी को किसानों को […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान