88 घंटे, 100 पाकिस्तानी सैनिक ढेर और 22 मिनट का रिसेट: आर्मी चीफ ने खोली पाकिस्तान की बर्बादी की फाइल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जनवरी 2026। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीमा पार पनप रहे आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ किया कि भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भी पूरी तरह सतर्क है और किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। जनरल द्विवेदी के अनुसार, भारतीय खुफिया एजेंसियां इन कैंपों पर पल-पल की नजर रख रही हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि इन ठिकानों से भारत के खिलाफ कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई होती है, तो सेना दोबारा सख्त सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

कैंपों में 150 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

सेना प्रमुख ने विवरण साझा करते हुए बताया कि इन 8 सक्रिय कैंपों में से 2 अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर और 6 नियंत्रण रेखा (LoC) के करीब स्थित हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार, इन कैंपों में फिलहाल 100 से 150 आतंकी मौजूद हैं, जो भारत में अस्थिरता फैलाने की योजना बना रहे हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की स्थिति

हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए जनरल द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान बेहद सफल रहा, जिसमें 9 में से 7 लक्ष्यों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 10 मई के बाद से जम्मू-कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ऑपरेशन के बाद दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (DGMO) के बीच हुई बातचीत के बाद अग्रिम मोर्चों (Forward Deployment) से सेनाओं की तैनाती कम की गई है और तनाव के समय हुए सैन्य मूवमेंट को वापस पुरानी जगहों पर भेज दिया गया है।

परमाणु मुद्दे पर स्पष्टीकरण

परमाणु हथियारों को लेकर हाल ही में आए बयानों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि सैन्य स्तर की बातचीत में कभी भी परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान राजनेताओं के मंच से आए हैं और सेना की ओर से ऐसा कोई संदेश नहीं दिया गया है। भारत ने पहली बार अपनी पारंपरिक और परमाणु क्षमता के बीच के ‘ग्रे ज़ोन’ का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है।

Leave a Reply

Next Post

असम के छात्र से मध्यप्रदेश में मारपीट मामले में CM के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, पांचों आरोपी यूनिवर्सिटी से निष्कासित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 16 जनवरी 2026। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पुलिस की ओर से इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबंधित शैक्षणिक संस्थान ने भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं