पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की : पुलिस

indiareporterlive
शेयर करे

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर की. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले की है. पिछले तीन दिन के भीतर आतंकवादियों द्वारा यह दूसरा हमला है.

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

जबकि एक बाग के मालिक से मारपीट की. पुलिस ने बताया कि मृतक ड्राइवर की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई थी. पुलिस ने बताया था कि घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गांव में यह हमला किया. यह घटना तब हुई जब कश्मीर में 72 दिन के प्रतिबंध के बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल हुई. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से संचार सेवाएं बंद थी. पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक के पाकिस्तानी होने का संदेह है. प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि बदमाशों द्वारा ट्रक फूंके जाने के बाद ड्राइवर की मौत हुई. राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश के एक ट्रक चालक की जम्मू में आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने पर दुख जताया था. उन्होंने कहा, ‘‘बहुत दुखद सूचना मिली. मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से वहां पर हालात को बेहतर होना चाहिए था उसके लिए वहां पर और काम करने की जरूरत है.” महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली के दौरान बोले राहुल गांधी, जेब कतरे की तरह मोदी, मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं उन्होंने कहा, ‘‘इसमें राजनीति न करते हुए मुझे लगता है कि हम सब लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि जो दावे किए जा रहे हैं वो पुख्ता तरीके से धरातल पर कारगार साबित हो रहे हैं या नहीं हो रहे हैं. मैं ड्राइवर के परिजनों को सांत्वना देना चाहता हूं और यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम सब उनके साथ हैं.”

Leave a Reply

Next Post

वेदांती ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन पर साधा निशाना, कहा- दर्ज कराऊंगा केस

शेयर करे अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई खत्म हो गई है. 40 दिन चली इस मामले की सुनवाई का बुधवार को अंतिम दिन था सुनवाई खत्म होने के बाद अब बयान आने शुरू हो गए हैं. रामजन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती ने […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा