वेदांती ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन पर साधा निशाना, कहा- दर्ज कराऊंगा केस

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई खत्म हो गई है. 40 दिन चली इस मामले की सुनवाई का बुधवार को अंतिम दिन था

सुनवाई खत्म होने के बाद अब बयान आने शुरू हो गए हैं. रामजन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन पर निशाना साधा है. रामविलास वेदांती ने कहा कि राजीव धवन ने कोर्ट का अपमान किया है, उनपर कड़ा एक्शन होना चाहिए. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को बहस के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने हिंदू पक्षकारों की ओर से पेश किया गया एक नक्शा फाड़ दिया था, इसी पर अब रामविलास वेदांती ने बयान दिया है. वेदांती ने कहा कि राजीव धवन ने कोर्ट, संविधान और जजों का अपमान किया है. उन्होंने जो भी किया वह भारत के कल्चर के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस स्टेशन को इस बारे में बताया है और वह इस मामले में FIR भी दर्ज करा सकते हैं. इतना ही नहीं रामजन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती ने राजीव धवन पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि जो राहुल गांधी ने संसद में किया था, वही उन्होंने कोर्ट में किया. उन्होंने कहा कि इस मामले पर फैसला हमारे पक्ष में ही आएगा. बाबर को लेकर रामविलास वेदांती ने कहा कि बाबर भारत को लूटने आया था, जो बाबर ने किया वही आज कांग्रेस पार्टी कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 85 फीसदी से अधिक मुस्लिम चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बन जाए.

Leave a Reply

Next Post

करवा चौथ पर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही ये मेहंदी डिजाइन

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाईव करवा चौथ का पर्व इस साल 17 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। महिलाएं इस दिन मंगल व रोहिणी नक्षत्र में पति की दीघार्यु की कामना करेंगी। यह संयोग 70 साल बाद आया है। इस साल व्रत की समयाविधि भी करीब 14 घंटे की रहेगी।  करवा […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा