सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 7 साल तक सजा पाए कैदियों को मिल सकती है पेरोल

indiareporterlive
शेयर करे

हाइलाइट्स

  • सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन कैदियों को 7 साल तक की सजा दी गई है, उन्हें पेरोल देने पर विचार हो
  • इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी भी बनाई है, जो तय करेगी कि किसे पेरोल दी जाए



इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में इस बात को लेकर सुनवाई हुई कि भीड़-भाड़ वाली जेलों में कोरोना वायरस फैलने से कैसे रोका जाए। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन कैदियों को किसी मामले में 7 साल या उससे कम की सजा दी गई है और वह जेल में बंद हैं, तो उन्हें पेरोल या अंतरिम जमानत दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला इसलिए सुनाया है, ताकि जेलों में भीड़-भाड़ को कम किया जा सके।

इतना ही नहीं, सु्प्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी ही तय करेगी कि किन कैदियों को पेरोल दी जा सकती है और किसे नहीं। यानी ये कमेटी कैदियों की कैटेगरी बनाएंगे और उनके अपराध और व्यवहार के आधार पर ये तय करेंगे कि किसे-किसे अंतरिम जमानत या पेरोल दी जा सकती है। इस कमेटी में कानून सचिव और स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के चेयरमैन भी होंगे।

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सेंट्रल जेल में बंद कैदी भी परेशान हो गए थे। जेल प्रशासन ने भी इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें ये फैसला किया गया कि कुछ कैदियों को पेरोल दी जाएगी। जेल प्रशासन चिंतिंत इसलिए थे क्योंकि अगर जेल में कोरोना पहुंच जाएगा तो देखते ही देखते बहुत सारे लोग इसकी वजह से मारे जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

कंप्यूटर टीचर से लूट करने वाले नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

शेयर करेनगदी और अंगूठी लूट निकल भागे थे  इंडिया रिपोर्टर लाइव भिलाई । सेक्टर 6 में एक कम्प्यूटर टीचर का रास्ता रोक मारपीट करते हुए नगदी पर्स अंगूठी छीन कर बाइक से फरार तीन आरोपियों को रविवार को पुलिस ने धरदबोचा है। बताया गया कि शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे अखिलेश […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल