देश में बन रहे हैं प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क, सेनेटाइजर की भी कोई कमी नहीं : सरकार

indiareporterlive
शेयर करे

नयी दिल्ली । सरकार ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि कोरोना संकट से निबटने के मामले में देश में मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है तथा भारत में प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क बनाये जा रहे हैं।रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस का प्रसार एक वैश्विक महामारी के रूप में उभरा है। भारत सरकार देश में इससे निबटने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है जिसकी कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में देश को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि देश में तीन रास्तों से कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। पहला जलमार्ग, दूसरा वायुमार्ग और तीसरा बांग्लादेश, नेपाल आदि पड़ोसी देशों से भूमार्ग के जरिये। उन्होंने कहा कि देश में इस संक्रमण को रोकने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं। विदेशों से जो भी आता है, उसे 14 दिन पृथक रखा जाता है। जल मार्ग में भी बंदरगाहों पर जहाज चालक दल के लोगों को पृथक रखा जा रहा है।मंडाविया ने कहा कि देश में दवा की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में मास्क बनाने वाली 100 से अधिक इकाइयां हैं। हमारी क्षमता प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क बनाने की है। इनका उत्पादन शुरू हो चुका है और इनकी कोई कमी नहीं है।’’उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में कोई भी संकट खड़ा न हो, इसके लिए हम पहल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस: भारत के 21 राज्यों में 274 मरीज, देखें पूरी लिस्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों में अब तक 274 मामले सामने आए हैं। इसमें से 38 विदेशी हैं। 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत सरकार की तरफ से […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं