सेना ने कश्मीर में तोड़ी आतंकियों की कमर, जाकिर मूसा गिरोह का खात्‍मा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर : सेना ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की कमर तोड़ दी है। सेना के शीर्ष सूत्रों का दावा किया कि घाटी में जाकिर मूसा के गिरोह का समूल खात्‍मा कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को जाकिर मूसा गिरोह के अंतिम सरगना अब्दुल हमीद ललहारी को मार गिराया। उसके साथ दो अन्‍य आतंकी भी मारे गए हैं जिनकी पहचान नावीद टाक और जुनैद भट के तौर पर हुई है। बता दें कि जाकिर मूसा अंसार गजवात उल हिंद आतंकी संगठन का मुखिया था, जिसकी मौत के बाद अब्दुल हमीद ललहारी ने कमान संभाल ली थी।

शांतिपूर्ण हालात को देख बौखलाए आतंकी 

राज्‍य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि तीनों आतंकी अवंतीपोरा के रहने वाले हैं। आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में शांतिपूर्ण हालात को देखकर बौखलाए हुए हैं। वे लोगों को कारोबार करने से रोकने के लिए उनकी हत्‍या कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। ये आतंकी दक्षिण कश्मीर में ग्रामीणों और पंच-सरपंचों को डरा-धमका रहे थे। राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

अब इनका नंबर 

डोडा जिला पुलिस ने दो आतंकियों की तस्‍वीर जारी की है। पुलिस ने इन आतंकियों की जानकारी देने वालों को 15 लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकियों ने त्राल के ऊपरी क्षेत्र, पुलवामा और शोपियां में गुज्जर समुदाय के लोगों को अगवा करके उनकी हत्‍या की थी। यही नहीं आतंकी हमीद ललिहारी ने अंसार गजवात उल हिंद की कमान संभालने के बाद घाटी से कई युवाओं को भटकाकर आतंकी बनाने का काम किया। 

लश्‍कर ने हिज्बुल से मिलाया हाथ 

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकियों ने त्राल के ऊपरी क्षेत्र, पुलवामा और शोपियां में गुज्जर समुदाय के लोगों को अगवा करके उनकी हत्‍या की थी। यही नहीं आतंकी हमीद ललिहारी ने अंसार गजवात उल हिंद की कमान संभालने के बाद घाटी से कई युवाओं को भटकाकर आतंकी बनाने का काम किया। डीजीपी के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्‍कर ए तैयबा ने अब हिज्बुल मुजाहिद्दीन के साथ हाथ मिला लिया है। उन्‍होंने युवाओं से मुख्‍यधार में बने रहने की भी अपील की। 

ऐसे की घेराबंदी 

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार दोपहर को सूचना मिली थी कि जैश के तीन आतंकी त्राल के राजपोरा में काजीनाग आए हैं। इसके बाद दोपहर तीन बजे आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी की। जवान तलाशी लेते हुए आगे बढ़ ही रहे थे कि एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिशें की। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। उक्‍त तीनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

आतंकियों का सफाया जारी 

मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद के अलावा आतंकी संगठन से जुड़े कई दस्तावेज, दो अत्याधुनिक वायरलेस और जीपीएस बरामद किया गया। पांच अगस्त के बाद से घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह छठी और दक्षिण कश्मीर में तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 16 अक्टूबर को पुलवामा में तीन आतंकी मारे गए थे। सुरक्षाबलों ने 08 अक्टूबर को अवंतीपोरा के कावनी इलाके में लश्कर के उफैद और अब्बास नाम के दो आतंकियों को मार गिराया था। अन्य तीन मुठभेड़ों में से एक जिला गांदरबल में और दो उत्तरी कश्मीर के बारामुला व सोपोर में हुई थीं। 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड: विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को झटका, 6 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे

शेयर करेबीजेपी रणनीतिकारों की नजर विपक्ष के कब्जे वाली मजबूत सीट पर है और उनके विधायक निशाने पर हैं. कांग्रेस समेत विपक्ष के छह विधायक आज बीजेपी में शामिल होंगे. इंडिया रिपोर्टर लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस […]

You May Like

एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती