झारखंड: विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को झटका, 6 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे

indiareporterlive
शेयर करे

बीजेपी रणनीतिकारों की नजर विपक्ष के कब्जे वाली मजबूत सीट पर है और उनके विधायक निशाने पर हैं. कांग्रेस समेत विपक्ष के छह विधायक आज बीजेपी में शामिल होंगे.

इंडिया रिपोर्टर लाइव

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस समेत विपक्ष के छह विधायक आज बीजेपी में शामिल होंगे. कई दौर की बातचीत के बाद सभी छह विधायक मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. कई महीनों से इन विधायकों की बीजेपी में शामिल होने की बात चल रही थी.
पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखदेव भगत और मनोज यादव बीजेपी में शामिल होंगे. इसके अलावा कांग्रेस के एक और विधायक बादल पत्रलेख भी अपनी पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं. भगत प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रामेश्वर उरांव से नाराज हैं और उन्हें लगता है कि उरांव के दांव के कारण लोकसभा चुनाव में उनकी हार हुई. मनोज यादव भी चतरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे और बीजेपी से हार गए थे.
कुणाल षाडंगी और जेएमएम के निलंबित विधायक जेपी पटेल ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर ली है. AIFB के भानु प्रताप शाही भी बीजेपी के खेमे में जा रहे हैं. राज्य में बीजेपी अपनी लय में है और इसने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी रणनीतिकारों की नजर विपक्ष के कब्जे वाली मजबूत सीट पर है और उनके विधायक निशाने पर हैं.
2014 विधानसभा के नतीजे
राज्य में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं. बीजेपी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पाई थी और वह छह सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई थी. शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. बाबू लाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने आठ सीटें हासिल की थीं. चार सीटें अन्य के खाते में गई थीं.

Leave a Reply

Next Post

वाहनों के नंबर प्लेट पर लगाना होगा चमकीला टेप, नहीं तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

शेयर करेसड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप को लेकर अधिसूचना इस हफ्ते जारी कर सकता है. रेट्रो टेप को लेकर मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण कदम है. इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्लीः सड़कों पर यात्रियों […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय