बीते 24 घंटों में मिले तीन हजार से अधिक कोरोना मरीज , सक्रिय मरीज 36 हजार के पार, मृतकों की संख्या बढ़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। देश में कोरोना मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार ( 3 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 28 मरीजों की जान चली गई जो कि कल की तुलना में 10 अधिक है। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 36,126 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,318 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,701 लोगों की मौत हुई है और 4,40,32,671 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले सप्ताह की तुलना में कम मरीज लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ी
पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 30 फीसदी कम मामले दर्ज हुए हैं। रविवार को खत्म सप्ताह में केवल एक राज्य में संक्रमण दर में इजाफा देखा गया है। इस बार  चार महीने में पहली बार किसी हफ्ते  में 25,000 से कम मामले आए हैं। पिछले सप्ताह देश में 33,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे। लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा देखा गया है।

मुंबई में बीते 24 घंटों में 100 से अधिक मरीज
मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 102 मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई।  वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11,50,480 हो गई है और मृतकों की संख्या 19,733 हो गई। अधिकारी ने कहा कि 107 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 11,30,048 तक पहुंच गई  जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 699 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने आसमान पर लिखी एक और सफलता

शेयर करेदेश का पहला स्वदेशी विमान लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स भारतीय वायुसेना में शामिल इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज देश का पहला स्वदेशी विमान जुड़ गया है। 10 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स का पहले बैच वायुसेना में शामिल हो गया है। विमानों का यह बेड़ा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल