हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन मोड में सेंसर बोर्ड, इस फिल्म से हटा दिया पूरा का पूरा शिव तांडव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 जुलाई 2023। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को जारी करते समय भारतीय संस्कृति, देश में प्रचलित धर्म कथाओं और पौराणिक चरित्रों को लेकर सजगता न दिखाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निशाने पर आए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी के चलते इसके सदस्यों ने इस बार फिल्म देखते समय एक फिल्म के लिए फिल्माए गए शिव तांडव को पूरा का पूरा हटाने के निर्देश  दिए हैं। सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्म के निर्माता शंकर नायडू ने निराशा जताई है। निर्देशक दीना राज की फिल्म ‘भारतीयन्स’ नाम की एक देशभक्ति से भरी फिल्म के साथ अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। वह अपनी अद्भुत प्रेम कहानियों ‘प्रेमिनचुकुंदम रा’ और ‘कलिसुंदम रा’ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘भारतीयन्स’ चीन की नापाक रणनीति को दर्शाती है और इसे भारत के कई हिस्सों में विशेष स्क्रीनिंग में रिटायर्ड भारतीय सेना के जवानों से काफी सराहना मिली है।

फिल्म ‘भारतीयन्स’ के निर्माता डॉ. शंकर नायडू अदुसुमिल्ली एक एनआरआई हैं और अमेरिका के जाने-माने सर्जन हैं। वह अपनी फिल्म में चीन के जिक्र पर सेंसर बोर्ड की आपत्तियों को सही नहीं मानते हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 70 कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं शंकर नायडू के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म से शिव तांडव पर बना एक गाना भी हटा दिया है। निर्माता शंकर नायडू ने कहा, ‘हमें सेंसर बोर्ड से कोई सपोर्ट नहीं मिला है। शिव तांडव एक गाना है जो बुराई पर अच्छाई की जीत और हिंदू धर्म  का प्रतीक है, जिसे सेंसर बोर्ड ने काट दिया है और हमारी अपील के बावजूद उसपर बिना कोई विचार किए हटा दिया गया। क्या हमें अपने महाकाव्यों के सकारात्मक विषयों का प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है? सेंसर बोर्ड ने हाल ही में हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने और अपमानित करने वाले दृश्यों वाली कई फिल्मों की अनुमति दी है जबकि हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।

दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘भारतीयंस’ 14 जुलाई को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस ने अभिनय किया है।

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर ने राज्यसभा के लिए गांधीनगर में दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस नहीं उतार रही उम्मीदवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा के लिए सोमवार को गांधीनगर में अपना नामांकन दाखिल किया। गुजरात में राज्यसभा के लिए तीन सीटों के लिए इसी माह के अंत में चुनाव होना है। बाकी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों पर भाजपा […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ