भारत पर बुरी नजर: ड्रैगन बिछा रहा समुद्र में जाल, चीन ने पाकिस्तान को दिया विध्वंसक युद्धपोत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 09 नवंबर 2021। भारत पर बुरी नजर रखने वाले चीन ने समुद्र में जाल बिछाना शुरू कर दिया है। चीन ने पाकिस्तान को एक विध्वंसक युद्धपोत दिया है, जिससे पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। चीनी सरकारी मीडिया ने बताया है कि बीजिंग ने पाकिस्तान को सबसे नया और एडवांस्ड वॉरशिप दिया है। ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट मुताबिक चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSSC) द्वारा डिजायन किए गए और बनाए गए वॉरशिप को शंघाई में एक कमीशन समारोह में पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया है। पाकिस्तानी नौसेना ने इस टाइप 054A/P युद्धपोत को पीएनएस तुगरिल का नाम दिया है। नौसेना ने कहा है कि तुगरिल चार तरह के 054 वॉरशिप का पहला भाग है जिसका निर्माण पाकिस्तानी नौसेना के लिए किया जा रहा है। बता दें कि टाइप 054 वॉरशिप के लिए दोनों देशों ने 2017 में साइन किए थे। इसी के तहत पहला वॉरशिप अगस्त 2020 में तैयार हुआ था जिसकी अब टेस्टिंग की ।गई है। चीनी नौसेना ने समुद्र में कम से कम 30 टाइप 054 वॉरशिप तैनात किए हुए हैं।

PNS तुगरिल की ख़ास बातें

पीपल्स लिबरेशन आर्मी के नेवल रिसर्च एकेडमी के एक सीनियर रिसर्चर झांग जुंशे ने बताया है कि पुराने चीनी युद्धपोतों की तुलना में यह नई वॉरशिप बेहतर वायु रक्षा क्षमता प्रदान करती है क्योंकि इसकी रडार प्रणाली बेहतर है और यह लंबी दूरी की मिसाइलों की से लैस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्दपोत एक्स्टेंसिव सर्विलांस में दक्ष है। वॉरशिप का सतह से सतह के साथ ही सतह से हवा और पानी में जबरदस्त मारक क्षमता है। यह कॉम्बैट मैनेजमेंट के साथ सेल्फ डिफेंस क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है।

पाकिस्तानी बयान में कहा गया है कि टाइप 054A/P वॉरशिप किसी भी हालात में युद्ध अभियानों को अंजाम दे सकता है। CSSC ने कहा कि वॉरशिप चीन द्वारा अब तक निर्यात किया गया सबसे बड़ा और सबसे एडवांस वॉरशिप है। बता दें कि 2021 की शुरुआत में चीनी सरकारी मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम अमजद खान नियाज़ी ने चीन से युद्धपोत खरीद की बात कही थी।

   

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 : राजस्थान सरकार ने 15 नवंबर से स्कूल और कॉलेजों को सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की दी अनुमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 09 नवंबर 2021। राजस्थान सरकार ने सोमवार को जारी एक गृह विभाग के आदेश के अनुसार, कोविड मामलों में गिरावट को देखते हुए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दे दी है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं