गर्मियों में गन्ने का रस है फायदेमेंद, इंस्टैंट एनर्जी के साथ-साथ इस जूस के हैं कई लाभ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19 मार्च 2024। गर्मियों का सीजन आ गया है और गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद ज़रूरी होता है, यदि शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो कई प्रकार की बीमारियां शरीर को घेरने लगती है, ऐसे में ज़रूरी है शरीर में पानी की आपूर्ति की जाए, गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस सबसे अधिक प्रचलित होता है कि गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है और ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इंस्टैंट एनर्जी

गर्मियों में करने का रस का सेवन जरूर करना चाहिए, यदि आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो आपको गन्ने का रस पीकर तुरंत एनर्जी मिल सकती है. बहुत कम समय में थकान और मूड को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है, गन्ने के जूस में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

पाचन के लिए

पाचन संबंधी परेशानियों से बचने के लिए गन्ना एक तरह से टॉनिक के रूप में काम करता है, यदि आप पेट में Ph बैलेंस को सही रखना चाहते हैं तो गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए, गन्ने में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को साफ रखता है और आपको कब्ज़ जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

प्रेग्नेंसी में

गर्भवती महिलाओं के लिए करने का रस काफ़ी फ़ायदेमंद होता है, इसमें फोलिक एसिड विटामिन B9 होता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है. गन्ने का रस पीने से भी गर्भधारण की संभावनाएं बढ़ती है।

एनीमिया रोगियों के लिए

एनीमिया से पीड़ित लोगों को गन्ने का रस पीना चाहिए यह बेहद फ़ायदेमंद होता है इसमें काफ़ी मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर के हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है, जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है, वे गन्ने का जूस पीकर शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते है।

Leave a Reply

Next Post

एलोपैथिक दवा का प्रभाव मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को किया तलब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2024। एलोपैथिक दवा प्रभाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को तलब किया है. इस मामले पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और बाबा रामदेव से पूछा क्यों न कोर्ट की अवमानना के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां