इस्राइली सेना ने राफा में चलाया अभियान, गाजा में हमास के चंगुल से छुड़ाए दो बंधक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

यरुशलम 12 फरवरी 2024। इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी के राफा में ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेना ने सोमवार तड़के एलान किया की सात अक्तूबर के हमलों के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए दो लोगों को बचा लिया गया है। सेना ने बयान में कहा, ‘एक संयुक्त आईडीएफ (सेना), आईएसए (शिन बेट सुरक्षा एजेंसी) और राफा में इस्राइल पुलिस के अभियान के दौरान रात में दो इस्राइली बंधकों को बचा लिया गया। इनकी पहचान 60 वर्षीय फर्नांडो साइमन मार्मन और 70 साल के लुई हर के रूप में हुई है। इन लोगों का हमास ने किबुतज नीर यित्जाक से अपहरण कर लिया था। बताया गया है कि दोनों बंधकों की हालत ठीक है। उन्हें शेबा तेल हाशोमर अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

चार महीने से ज्यादा समय युद्ध जारी
इस्राइल और हमास के बीच पिछले साल सात अक्तूबर को युद्ध शुरू हुआ था। हमास के हमलों में करीब 1,200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि, 250 इस्राइलियों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से अब भी 130 बंधक हैं, जिनमें से 29 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसके बाद इस्राइल ने युद्ध का एलान किया और हमास पर पलटवार किया। इस युद्ध में 26 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस्राइल ने गाजा में लगातार हमलों का जवाब दिया, जिसके बारे में क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कम से कम 28,176 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

गाजा के तेरह लाख लोग रह रहे
राफा दक्षिण गाजा पट्टी का शहर है। जहां अभी गाजा के तेरह लाख लोग रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुताबिक, इस शहर में ज्यादातर वे लोग रह रहे हैं, जो गाजा के अन्य हिस्सों से निकाले गए हैं। नेतन्याहू ने पहले इस शहर को हमास के आतंकवादियों का आखिरी गढ़ बताया था।

गाजा में यूएन मुख्यालय के नीचे हमास की सुरंग…
इससे पहले, इस्राइली सुरक्षा बलों ने सैकड़ों मीटर लंबे व आंशिक रूप से यूएनआरडब्ल्यूए के गाजा मुख्यालय के नीचे से गुजर रहे एक सुरंग नेटवर्क का पता लगाने का दावा किया है। सुरक्षा बलों ने आरोप लगाया कि हमास फलस्तीनियों की मदद के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का दुरुपयोग कर रहा है। सेना के इंजीनियरों ने विदेशी समाचार संस्थानों के पत्रकारों को उस सुरंग को भी दिखाया। इस्राइली सेना ने यह दावा ऐसे समय में किया है, जब संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसी पर उसके कर्मचारियों के इस्राइल के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के आरोप लगे हैं। इस्राइल की इस आशय रिपोर्ट के बाद अमेरिका समेत करीब दर्जनभर देशों ने यूएनआरडब्ल्यूए को दी जाने वाली सहायता रोक दी है।

Leave a Reply

Next Post

पीटीआई का नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टी से गठबंधन से इनकार, कहा- विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 12 फरवरी 2024। पाकिस्तान में चुनाव नतीजे के बाद अब सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश शुरू हो गई है। हालांकि इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने साफ इनकार कर दिया है कि वे सत्ता के लिए नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन या बिलावल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं