केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- देश की कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाए मीडिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस समय देश में बहुत कुछ अच्छा हो रहा है। अलग अलग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। देश की मीडिया को इन कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को अब तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़कर देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। DNPA के दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज के तकनीकी युग में फर्जी और अप्रमाणित समाचारों से बचने की आवश्यकता है। इससे समाचार जगत की विश्वसनीयता कमजोर होती है और इससे हर हाल में बचा जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मीडिया के नाम पर कुछ लोगों द्वारा कई गलत कार्य किये जा रहे हैं, जिनसे देश-समाज का हित प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों को ढका नहीं जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने मीडिया की यह कहकर प्रशंसा भी की कि गंभीर स्थितियों में मीडिया ने सकारात्मक रूप से अपनी भूमिका निभाने में सफल रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि नई तकनीक आने पर कुछ लोगों को अपने भविष्य को लेकर चिंता होती है, लेकिन अब तक के अनुभव बताते हैं कि नई तकनीक के आने से कार्य में सुधार आता है। टीवी के आने पर भी समाचार पत्रों का महत्व बना हुआ है। इसी प्रकार डिजिटल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आने से भी कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों में देश की महत्ता बनी रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

एक लाख का आउटफिट पहनकर एयरपोर्ट पर कहर बरपाती उर्वशी रौतेला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 फरवरी 2024। बॉलीवुड की हमारी सबसे युवा सुपरस्टार यानी उर्वशी रौतेला को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह अभिनेत्री फोर्ब्स की शीर्ष 10 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में से एक है। भारत की सबसे अधिक कमाई वाली […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक