पहाड़ों पर बारिश का रौद्र रूप, जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बादल फटे; उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 02 जुलाई 2026। पांच-छह दिन की देरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पहुंचे मानसून के बाद इन पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो जगह बादल फटने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवा स्थगित करनी पड़ी है और देहरादून के जौलीग्रांट हवाईअड्डे से चार उड़ानों को दूसरी जगहों पर भेजना पड़ा है।

दिल्ली-एनसीआर में बौछारों से गर्मी और उमस से मिली राहत
यूपी के बलिया में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई है। बारिश और बाढ़ ने पूर्वोत्तर के साथ ही मुंबई और दक्षिण के राज्यों में भी मुश्किलें बढ़ाई है। लेकिन, पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में पड़ी बौछारों ने भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है और तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता व मिंधल माता तीर्थस्थलों की यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। श्रीमाता वैष्णो देवी धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई है।

हिमाचल-उत्तराखंड में कई सड़कें बंद
हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से शिमला, मनाली और धर्माशाला में 50 से अधिक सड़कों को भारी नुकसान होने से यातायात बाधित हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून-बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में बारिश हो रही है।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर  
असम के छह जिलों में 46,938 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि 3,809 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूब गई है। धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़ और चिरांग जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन जिलों के 10 राजस्व सर्किलों के 221 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

दक्षिण-पश्चिम भारत में भी झमाझम बारिश
महाराष्ट्र और कर्नाटक में में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पालघर जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के मंगलूरू में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के नीचे एक मकान के दब जाने  से एक महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

राशन वितरण व्यवस्था में सुधार: सरकार का एलान- अब मिलेंगे पहले से बेहतर गुणवत्ता वाले चावल, 30 साल बाद बदलाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अब राशन की दुकानों के जरिये 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहले से बेहतर गुणवत्ता वाला चावल दिया जाएगा। इसके लिए चावल में टूटे हुए दानों (ब्रोकन राइस) […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस