‘सर्वे व्यवस्थित रूप से नहीं किया गया’, येदियुरप्पा बोले- नए सिरे से जातिगत जनगणना कराए राज्य सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 24 दिसंबर 2023। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि उन्हें लगता है कि जाति जनगणना व्यवस्थित रूप से नहीं किया गया है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस सरकार से इसे एकबार फिर नए सिरे से सर्वेक्षण कराने और तथ्यों को जनता के सामने लाने का आग्रह किया है। कर्नाटक के दो समुदाय वोक्कालियाग और लिंगायत ने इस सर्वेक्षण पर अस्वीकृति व्यक्त की है। उन्होंने इसे अवैज्ञानिक करार देते हुए इसे खारिज कर नए सिरे से सर्वे कराने की मांग की है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘सबके दिमाग में एक ही बात चल रही है कि सर्वे व्यवस्थित रूप से नहीं किया गया है। मेरी भी यही राय है, इसलिए एक नए सिरे से सर्वे किया जाना चाहिए और तथ्यों को जनता के सामने लाना चाहिए। मैं राज्य सरकार से इस मुद्दे पर ईमानदारी से प्रयास करने का अनुरोध करता हूं।’

सिद्धारमैया बोले रिपोर्ट मिलने के बाद लूंगा फैसला
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से ही ताल्लुक रखते हैं। 2015 में तत्कालीन येदियुरप्पा की कांग्रेस सरकार ने 170 करोड़ की अनुमानित लागत से जाति जनगणना शुरू किया था। सर्वे का काम 2018 में खत्म हुआ, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया और न ही इसे सार्वजनिक किया गया। बिहार सरकार द्वारा हाल ही में अपने जाति सर्वेक्षण के निष्कर्ष जारी करने के बाद, इसे सार्वजनिक करने के लिए उनके ऊपर दवाब बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि वह रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे। 

हिजाब विवाद पर येदियुरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को समुदायों के बीच जहर के बीज बोना बंद करना चाहिए। इससे न तो उन्हें फायदा होगा और न ही उनकी पार्टी को। सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि प्रशासन ने केवल शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रही है। सरकारी स्तर पर चर्चा करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

संसद में पहली बार... सरकार ने नहीं दिए 357 सवालों के जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 दिसंबर 2023। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार ने 357 सवालों के जवाब ही नहीं दिए। लोकसभा के 163 और राज्यसभा के 194 सवालों को संसद की प्रश्न सूची से हटाने का संसदीय इतिहास में यह पहला मामला है। दरअसल, ये सभी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं