गृह मंत्रालय ने कहा- विस्फोट के कारणों की पड़ताल जारी, फरीदाबाद से जब्त सामान में धमाका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 15 नवंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट पर गृह मंत्रालय ने बयान जारी किया है। सरकार ने बताया कि धमाके में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं। नौगाम धमाके पर गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर प्रभाग) प्रशांत लोखंडे ने बताया कि धमाके से पुलिस स्टेशन की इमारत और आसपास की कुछ संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने किसी भी तरह की कयासबाजी से बचने की अपील की है।

‘विस्फोटक के सैंपल लेने के दौरान हुआ धमाका’
उन्होंने बताया कि कल रात लगभग 11:20 बजे, नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर एक दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक विस्फोट हुआ। एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान, विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था और पुलिस स्टेशन के एक खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था। जांच की मानक प्रक्रिया के तहत विस्फोटक के सैंपल लिए जा रहे थे। फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने के दौरान आकस्मिक विस्फोट हुआ।

धमाके में कई लोगों की मौत- प्रशांत लोखंडे
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर प्रभाग) प्रशांत लोखंडे ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद विस्फोटकों को अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति के कारण उनके सैंपल को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही थी। हालांकि, प्रक्रिया के दौरान अचानक हुए धमाके में कई लोगों की जान चली गई।

पुलिस स्टेशन में धमाके की जांच जारी- गृह मंत्रालय
उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल हुए लोगों को तुरंत चिकित्सा के लिए ले जाया गया। पुलिस स्टेशन में हुए धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।’

Leave a Reply

Next Post

वीकएंड का वार में रोहित शेट्टी के सामने गौरव खन्ना से भिड़ गए अमाल मलिक, एक्टर पर लगाया बड़ा आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 नवंबर 2025। इस बार सलमान खान की जगह पर बिग बॉस 19 को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। अपकमिंग एपिसोड क एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित के सामने ही प्रतियोगी गौरव खन्ना और अमाल मलिक बहस करते दिखे। जानिए, क्या […]

You May Like

5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी;हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम? ....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म