वीकएंड का वार में रोहित शेट्टी के सामने गौरव खन्ना से भिड़ गए अमाल मलिक, एक्टर पर लगाया बड़ा आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 नवंबर 2025। इस बार सलमान खान की जगह पर बिग बॉस 19 को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। अपकमिंग एपिसोड क एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित के सामने ही प्रतियोगी गौरव खन्ना और अमाल मलिक बहस करते दिखे। जानिए, क्या रही इसकी वजह? 

रोहित शेट्टी ने पूछा गौरव खन्ना से बड़ा सवाल
रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस 19’ वीकएंड का वार को होस्ट करेंगे क्योंकि सलमान खान ‘दबंग टूर’ पर कतर गए हैं। एक प्रोमो वीडियो में रोहित शेट्टी ने टीवी एक्टर गौरव खन्ना से सवाल किया कि रियलिटी शो की शुरुआत में वह रियल थे या अब असली इमेज दिखा रहे हैं। इस पर गौरव खन्ना ने कहा कि वह शुरुआत से जिन लोगों के साथ अब तक उनके साथ बने हुए हैं, वह जो हैं, सबके सामने हैं।

अमाल ने लगाए गौरव पर बड़े आरोप 
गौरव खन्ना की बात पर सिंगर अमाल मलिक भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अपने लोगों को सपोर्ट करते हैं। गलत तरीके से अपने करीबियों को बचाते हैं। इस पर गौरव ने भी कहा कि अमाल ने अपने दोस्त को चीटिंग से कैप्टन बनवाया है। इस बात पर दोनों काफी देर तक बहस करते रहे। 

कौन होगा घर से बाहर 
वीकएंड का वार एपिसोड में कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर होता है। इस बार कौन घर से बाहर जाएगा, यह जल्द ही पता चल जाएगा। अब शो में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, मालती चाहर, अशनूर और कुनिका सदानंद बचे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

‘शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी’, दीपिका बोलीं- मां बनने के बाद बदलीं कई चीजें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 नवंबर 2025। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम की मांग करने के बाद इंडस्ट्री में एक बहस लगातार छिड़ी है। हालांकि, इसके बाद दीपिका के हाथ से ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल जैसी बड़ी फिल्में भी चली गईं। लेकिन दीपिका […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस