अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, मेसी ने दागा छठा गोल; ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया नॉकआउट मे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2026। फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप जे के दो मैच खेले गए। ये लीग राउंड के आखिरी दो मैच भी थे। भारत में 12 जून से शुरू हुआ लीग स्टेज 28 जून को जाकर खत्म हुआ। डिफेंडिंग चैंपियंस अर्जेंटीना के सामने जॉर्डन की चुनौती थी। यह मैच डलास स्टेडियम में खेला गया और डिफेंडिंग चैंपियन ने 3-1 से जीत हासिल की। जबकि अल्जीरिया के सामने ऑस्ट्रिया की चुनौती थी। यह मुकाबला कैंसस सिटी में खेला गया। मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली और मैच 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

अर्जेंटीना-जॉर्डन मैच का हाल

  • 24वें मिनट में अर्जेंटीना ने जियोवानी सेल्सो के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली थी। 
  • 31वें मिनट में जॉर्डन की टीम ने अपने बॉक्स के अंदर फाउल किया।
  • इसके बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी शूट अवॉर्ड किया गया।
  • इस पर लौटारो मार्टिनेज ने गोल दाग अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
  • इसके बाद जॉर्डन के मूसा अल तमारी ने 55वें मिनट में गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया।
  • मेसी ने 80वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 3-1 कर दिया। यह उनका इस विश्वकप में छह गोल हो गए हैं।
  • इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी और अर्जेंटीना ने 3-1 से मैच जीतकर अगले राउंड में मजबूती से कदम बढ़ाए
  • वहीं, जॉर्डन की टीम विश्वकप से बाहर हो गई।

ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया मैच का हाल
 

  • वहीं, ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया का मैच फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। 
  • मार्को अर्नातोविच ने 28वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को अल्जीरिया पर 1-0 की बढ़त दिला दी थी।
  • इसके बाद अल्जीरिया के राफिक बेलघाली ने 45वें मिनट में गोल दाग स्कोर 1-1 कर दिया।
  • फिर ऑस्ट्रिया के मार्सेल सबित्जर ने 55वें मिनट में गोल दागा और टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
  • फिर रियाद महरेज ने 60वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।
  • गोल का सिलसिला यहीं नहीं रुका। चार मिनट का इंजरी टाइम दिया गया, जो बढ़कर सात मिनट का हो गया।
  • रियाद महरेज ने इंजरी टाइम में 90+3वें मिनट में गोल दाग अल्जीरिया को 3-2 से आगे कर दिया।
  • ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रिया की टीम बाहर हो जाएगी, लेकिन मैच खत्म होने से चंद सेकंड पहले ऑस्ट्रिया ने गोल दागा।
  • सासा कालजिच ने 90+6वें मिनट में गोल दाग स्कोर 3-3 कर दिया और इस तरह मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
  • दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और ऑस्ट्रिया ने खुद को किसी भी तरह बचाकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।
  • इस तरह ग्रुप जे से अर्जेंटीना, अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया तीनों राउंड ऑफ 32 में पहुंचने में कामयाब रहे।

मेसी स्टार्टिंग लाइन अप में नहीं थे
आज के मुकाबले में लियोनल मेसी स्टार्टिंग लाइन अप का हिस्सा नहीं थे। वह 58वें मिनट में मैदान पर आए। ओटामेंडी ने उन्हें कैप्टन बैंड पहनाया। अर्जेंटीना की टीम का सामना राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे से होगा। केप वर्डे ने अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और नॉकआउट में जगह बनाई।

Leave a Reply

Next Post

एलजी संधू की चेतावनी: तय समय में नतीजे न मिले तो दिल्ली में बदल जाएगा सरकारी कामकाज का ढांचा, जवाबदेही जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2026। यमुना की सफाई और दिल्ली के प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं हुआ तो राजधानी में सरकारी कामकाज का मौजूदा ढांचा बदला जा सकता है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि तय समय सीमा में यमुना […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल