स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बनी ब्रेल लिपि में बीमा पॉलिसी लॉन्च करने वाली भारत की पहली कंपनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 05 सितंबर 2024। भारत की सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (स्टार हेल्थ इंश्योरेंस) ने आज उद्योग में पहली बार ब्रेल लिपि में  एक बीमा पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा की। यह पॉलिसी समावेश और सुलभता के प्रति स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की प्रतिबद्धता बढ़ाते हुए, यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि दृष्टिबाधित और नेत्रहीन लोगों तक जानकारी की पहुंच हो और अपने स्वास्थ्य तथा वित्त संबंधी मामलों पर स्वतंत्र निर्णय ले सकें। स्टार हेल्थ ने भारत में मौजूद 34 मिलियन दृष्टिबाधित/दृष्टिहीन लोगों को आय सृजन के अवसरों के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विविधता और वित्तीय समावेश अभियान भी शुरू किया है। यह समाज के इस वंचित, हाशिए पर पड़े वर्ग को प्रशिक्षण और कौशल प्रदान कर उन्हें कंपनी के साथ स्वास्थ्य बीमा एजेंट बनने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रक्रिया की खूबसूरती यह है कि यह उन्हें अपनी गति से, अपने परिचित परिवेश में काम करने और अपने जीवन की ज़िम्मेदारी खुद संभालने में मदद करता है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, श्री आनंद रॉय ने कहा, “हमें ब्रेल लिपि में ‘स्पेशल केयर गोल्ड’ पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह समाज के सभी वर्गों में स्वास्थ्य बीमा तक समान पहुंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पॉलिसी पारंपरिक बीमा से आगे बढ़कर यह सुनिश्चित करने प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि विकलांग व्यक्तियों को उनकी ज़रूरत के अनुसार व्यापक सहायता और कवरेज मिले। हम अपेक्षाकृत अधिक समावेशी बीमा क्षेत्र बनाना चाहते हैं, विशेष रूप से भारत में 34 मिलियन दृष्टिबाधित लोगों के लिए। हम आईआरडीएआई के ‘सभी के लिए बीमा’ दृष्टिकोण के अनुरूप न केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य बीमा का लोकतांत्रिकरण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं, बल्कि समाज के इस वंचित और हाशिए पर पड़े वर्ग के लिए वहनीय आय सृजन के अवसर पैदा कर वित्तीय समावेश में मदद करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिहाज़ से लोकोद्धार के लिए समर्पित, श्रीकांत बोल्ला से बेहतर और कौन हो सकता है।”

बोलांट इंडस्ट्रीज के सीईओ, श्री श्रीकांत बोल्ला ने कहा, “मैंने विकलांग व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों का अनुभव किया है और ऐसे व्यक्ति के रूप में मैं उद्योग में पहली बार पेश इस समावेशी पहल के लिए स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की सराहना करता हूं। स्पेशल केयर गोल्ड सिर्फ ब्रेल लिपि में पेश बीमा पॉलिसी ही नहीं है; यह सशक्तिकरण और समान अवसर का संदेश है। यह स्वीकार करता है कि विकलांग व्यक्तियों को भी किसी अन्य व्यक्ति की तरह स्वास्थ्य सुरक्षा का समान अधिकार है, और यह हमारे समाज में सही मायने में समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरा परिवार और मैं स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के ग्राहक हैं – और मुझे अब स्टार हेल्थ के साथ एक लाइसेंस प्राप्त स्वास्थ्य बीमा एजेंट बनने और उन लोगों तक पहुंचने के लिए इसे आगे बढ़ाने की खुशी है जिन्हें अपना जीवन बेहतर बनाने में इस महत्वपूर्ण सहायता की ज़रूरत है।”

मशहूर उद्योगपति, श्री श्रीकांत बोल्ला, दृष्टिबाधित उद्यमी और बोलांट इंडस्ट्रीज के संस्थापक-अध्यक्ष इस लॉन्च कार्यक्रम में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, श्री आनंद रॉय के साथ में शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

'हम भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं', प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण एशियाई देश को बताया प्रेरणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 सितंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में अपने समकक्ष लॉरेंस वॉन्ग के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सिंगापुर की जमकर तारीफ की और इस देश को विकासशील देशों के लिए प्रेरणा बताया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम