देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट का नया शेड्यूल जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 19 अक्टूबर 2026। देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से 25 अक्तूबर से नया विंटर शेड्यूल प्रभावी होने जा रहा है। इस नई समय सारिणी से यात्रियों को कई नए शहरों के लिए उड़ानों के बेहतर विकल्प मिलेंगे। नए शेड्यूल में अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है, जबकि मुंबई के लिए एयर इंडिया सुबह 8:00 बजे एक नई उड़ान संचालित करेगी। दूसरी ओर दिल्ली मार्ग पर नियमित उड़ानों की संख्या दस से घटकर नौ रह जाएगी। लगभग 12 उड़ानों के समय में फेरबदल होने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी।

अहमदाबाद व मुंबई मार्ग पर सेवाएं
अहमदाबाद मार्ग पर वर्तमान में संचालित दोनों उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है और ये दोनों उड़ानें अब अपने समय से आधा घंटा पहले रवाना होंगी। 25 अक्तूबर से आरंभ होने वाली तीसरी सीधी उड़ान अहमदाबाद से चलकर दोपहर 12:05 बजे इंदौर पहुंचेगी, जबकि इंदौर से अहमदाबाद के लिए इसकी वापसी शाम 5:00 बजे होगी। मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हुए एयर इंडिया विंटर सीजन से सुबह 8:00 बजे अपनी तीसरी उड़ान शुरू करेगी।

कोच्चि व पुणे के लिए नया शेड्यूल
यात्रियों को गोवा तथा पुणे के रास्ते कोच्चि जाने के लिए भी कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इंदौर से शाम 5:25 बजे रवाना होने वाली उड़ान शाम 7:00 बजे गोवा पहुंचेगी और वहां से रात 8:00 बजे चलकर रात 9:20 बजे कोच्चि पहुंचेगी। वापसी में कोच्चि से दोपहर 1:20 बजे छूटकर यह उड़ान दोपहर 3:10 बजे गोवा और शाम 4:50 बजे इंदौर पहुंचेगी।  पुणे के रास्ते कोच्चि जाने वाली उड़ान इंदौर से रात 10:25 बजे रवाना होकर 11:40 बजे पुणे पहुंचेगी तथा वहां से रात 12:40 बजे चलकर रात 2:25 बजे कोच्चि पहुंचेगी। इंडिगो की पुणे के लिए देर रात और सुबह की उड़ानें बंद करके दोपहर में नई उड़ान (6ई 6192) शुरू की जा रही है, जो इंदौर से दोपहर 12:45 बजे चलकर दोपहर 2:05 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में उड़ान (6ई 6191) दोपहर 2:45 बजे पुणे से चलकर शाम 4:00 बजे इंदौर पहुंचेगी।

अन्य शहरों की उड़ानों में बदलाव
विंटर शेड्यूल में इंडिगो की नवी मुंबई के लिए चलने वाली सुबह 9:00 बजे की उड़ान अब रात में संचालित होगी, जबकि जबलपुर मार्ग की उड़ान बंद कर दी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर-अबूधाबी उड़ान रात की बजाय सुबह 8:40 बजे इंदौर से रवाना होगी और शाम 4:45 बजे वापस आएगी। इसके अतिरिक्त जयपुर, नागपुर, गोवा, दिल्ली और अहमदाबाद की उड़ानों के समय में भी फेरबदल किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

शेयर करे16वीं सदी से चल रही परंपरा,निकलती है राजा की सवारी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। दशहरा आते ही पूरे देश-प्रदेश में जगह-जगह रावण दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का एक गांव ऐसा है, जहां सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवंत है। […]

You May Like

आईएफएस अधिकारियों ने खुद संभाला आरा....|....छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन....|....देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट का नया शेड्यूल जारी....|....गांवों में सफाई का मॉडल बनाया, अब शहर की चुनौती....|....ब्रेन को तेज रखने के लिए महंगे सप्लीमेंट नहीं, इस आदत में सुधार आ सकती है काम....|....मोना ने अवनि को पछाड़कर जीता स्वर्ण....|....'गजब रात' में सजेगी यारों की महफिल....|....स्टारलिंक सुरक्षा के लिए खतरा क्यों?: जेलेंस्की के आरोपों ने छेड़ी नई बहस....|....तेल अवीव से वियना जा रही फ्लाइट को बम की धमकी....|....सूखे नशे और शराब के कारण प्रदेश के युवा बर्बाद हो रहे- कांग्रेस