सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वेतन में समय-समय पर संशोधन करना नियोक्ताओं का दायित्व, याद दिलाई ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि मूल्यवृद्धि के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए सामान्य हित में वेतन में समय-समय पर संशोधन करना सार्वजनिक नियोक्ताओं का दायित्व है। शीर्ष अदालत ने नियोक्ताओं को याद दिलाई कॉस्ट ऑफ लिविंग। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और एस रवींद्र भट की पीठ ने कहा कि राज्य और सार्वजनिक नियोक्ताओं का दायित्व है कि वे सार्वजनिक हित के एक उपाय के रूप में मूल्यवृद्धि के दुष्प्रभाव के कारण रहने की लागत (लिविंग ऑफ कॉस्ट) में वृद्धि को समझें। क्योंकि इसके परिणामस्वरूप वास्तविक वेतन में गिरावट आती है। समय-समय पर इस दायित्व का निर्वहन किया जाना चाहिए। फिर भी इस तरह के वेतन संशोधन कब किए जाने हैं और किस हद तक संशोधन किए जाने चाहिए, इसके लिए कोई सीधा या सामान्य फॉर्मूला नहीं हो सकता है।

पीठ ने कहा, वेतन संशोधन की सीमा क्या होनी चाहिए, निःसंदेह ऐसे मामले हैं जो कार्यकारी नीति निर्माण के दायरे में आते हैं। साथ ही इसमें एक बड़ा जनहित शामिल है, जो सार्वजनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में संशोधन को प्रेरित करता है। अच्छी सार्वजनिक नीति की अपेक्षा केंद्र, राज्य सरकारों और अन्य सार्वजनिक नियोक्ताओं से की जाती है। इनके जरिये समय-समय (आमतौर पर एक दशक में एक बार, पिछले 50 वर्षों या उससे अधिक के लिए) पर वेतन संशोधन किया गया है।

यह था मामला
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य वित्तीय निगम पूर्व कर्मचारी संघ व अन्य की अपील को स्वीकार कर लिया। इसमें राज्य सरकार पर पांचवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभ नहीं देने का आरोप लगाया गया था।

रोजगार के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को मिलता है बढ़ावा
पीठ ने कहा, वेतन संशोधन अन्य उद्देश्यों को भी पूरा करता है, जैसे कि सार्वजनिक रोजगार के प्रति प्रतिबद्धता और वफादारी की एक नई भावना को बढ़ावा देना। इस तरह के संशोधन लोक सेवकों को रिश्वत लेने की लालच से रोकने के लिए हैं।

अनुच्छेद 43 का भी दिया हवाला
पीठ ने संविधान के अनुच्छेद- 43 का भी हवाला दिया जो राज्य को यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य करता है कि सभी श्रमिकों, औद्योगिक या अन्य को एक उचित वेतन प्रदान किया जाए और एक उचित जीवन स्तर सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा भागीदारी पर अमेरिका, भारत के बीच गोलमेज बैठक आयोजित, अजीत डोभाल से मिले बोर्ड के सदस्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के बीच गोलमेज चर्चा का आयोजन हुआ। यूएसआईबीसी ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। चर्चा में यूएसआईबीसी के अध्यक्ष अतुल केशप के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग