धोनी से मिलकर रोनी लगी दिव्यांग फैन, माही ने उसका बनाया स्केच देखा, बोले- इसे मैं ले जाउंगा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 01 जून 2022। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका खेल नहीं है, बल्कि एक दिव्यांग फैन के साथ उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया है, वो फिर से लोगों का दिल जीत रहा है। अपनी सादगी के लिए धोनी क्रिकेट फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी दिव्यांग फैन के साथ मिलकर उसकी इच्छा पूरी और बहुत ही प्यार के साथ धोनी ने अपनी फैन को समझाया। धोनी के साथ मुलाकात का वीडियो उनकी फैन लावण्या ने शेयर किया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

लावण्या ने धोनी के साथ मुलाकात का वीडियो और फोटो शेयर करते हुए लिखा “उनके साथ मुलाकात कुछ ऐसी चीज है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वो दयालु, अच्छे स्वभाव के और मृदुभाषी हैं। उन्होंने जिस तरह से मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी, मुझसे हाथ मिलाया और जब उन्होंने कहा कि रोना नहीं और मेरे आंसू पोछे तो यह मेरे लिए बहुत ही खास पल था। उन्होंने उनके स्केच के लिए मुझे धन्यवाद कहा और कहा कि मैं ले जाऊंगा। उन्होंने मुझसे जो शब्द कहे हैं वो मुझे जीवनभर याद रहेंगे। उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया। यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं शब्दों के जरिए बयां नहीं कर सकती। जब मैंने उनसे कहा कि आप बहुत अच्छे तो उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी। 31 मई 2022 का दिन मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।”

धोनी के घर पहुंचे थे सुधीर 
लावण्या पिलानिया से धोनी रांची एयरपोर्ट पर मिले थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही सुधीर कुमार उनके घर पहुंचे थे। सुधीर को सचिन के फैन के रूप में जाना जाता है। उन्होंने धोनी के घर पहुंचकर कई तस्वीरें भी शेयर की थीं और बताया था कि वो समय-समय पर धोनी के घर आते-जाते रहते हैं, लेकिन कोविड 19 की वजह से वो लंबे समय बाद धोनी के घर पहुंचे। 

Leave a Reply

Next Post

भारत और बांग्लादेश के बीच एक और नई ट्रेन को हरी झंडी, रेलमंत्री बोले- हमारे संबंध और मजबूत होंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जून 2022। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेलमंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यू जलपाईगुड़ी (भारत) और ढाका (बांग्लादेश) के बीच संचालित होने वाली मिताली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं