कोविड संकट के कारण पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम 15 सितम्बर को नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

indiareporterlive
शेयर करे

समर्थकों को पत्र लिख कहा संकट में पीड़ित मानवता की सेवा ही मेरे प्रति शुभेच्छा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 सितम्बर 2020। कोविड महामारी से व्यथित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस साल 15 सितंबर को अपना जन्मदिन नही मनाने का निर्णय लिया है । उन्होंने कांग्रेसजनों और शुभ चिंतकों  को पत्र लिख कर कहा कि संकट के समय पीड़ित मानवता की सेवा ही मेरे प्रति आपकी शुभेच्छा होगी। उन्होंने पत्र में कहा कि         

मित्रो इस वर्ष मैने अपना जन्मदिन15  सितंबर को नही मनाने का निर्णय लिया है । कोविड के इस संकट के समय मन बहुत व्यथित है । इस वैश्विक आपदा में हमने अपने बहुत से करीबियों को खोया है । सारा देश प्रदेश इस महामारी के प्रकोप के कारण परेशान है । कल क्या होगा ? कैसे होगा किसी को नही पता। काल के क्रूर हाथों की पहुंच रोज-रोज हमारी किसी परिचित, स्नेही तक पहुच रही है । देश मे 73000 हजार से अधिक लोगो की मौत इस आपदा से हो गयी है । लगभग 48 लाख लोग इस महामारी से पीड़ित हुए हैं ।   

अपनो की तकलीफ से मेरा मन बहुत अशांत और आहत है । ऐसे समय पीड़ित मानवता की हम जितनी सेवा कर पाए वह ईश्वर की कृपा होगी ।   

मेरे जन्म दिन के अवसर पर मैं अपने शुभचिंतकों, कांग्रेसजनों से अनुरोध करता हूं कि किसी भी प्रकार का समारोह आदि न किया जाय । सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए लोगो की मदद की मैं अपेक्षा करता हूं । भोजन, दवाई, अस्पताल पहुचाना, रक्त दान, प्लाज्मा दान जैसे अनेक  माध्यम है, जिसे किया जा सकता है । कोरोना पीड़ितों की जो आप सब तन मन धन से मदद कर सकें, वही मेरे प्रति आपकी शुभेच्छा होगी ।

Leave a Reply

Next Post

​​​​​​​गोधन न्याय योजना से सोनगरा के ग्रामीणों को मिलने लगा लाभ

शेयर करेगौठान में महिला समूह बनाने लगे वर्मी कम्पोस्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 14 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना का लाभ सीमावर्ती जिले के सुदूर गांव के ग्रामीणों को भी मिलने लगा है। गौठानों में गोबर बेचकर ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति के लिए अतिरिक्त […]

You May Like

ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े